Bank Tips to Finish Home Loan Faster: जब हम मकान खरीदते समय बैंक से Home Loan लेते हैं, तब हमें काफी सहूलियत मिल जाती है क्योंकि लोन के जरिए अच्छी खासी रकम का इंतजाम हो जाता है. लेकिन होम लोन लंबी अवधि का कर्ज है, इसलिए बाद में इसे चुकाना मुश्किल लगने लगता है. हर महीने जब मोटी रकम EMI में जाती है, तो उससे पूरे घर के बजट पर असर पड़ता है. ऐसे में हर कोई लोन और EMI के झंझट से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहता है. बैंक ऑफ बड़ौदा ने ऐसे कुछ तरीके बताए हैं, जिसके जरिए आप लोन और ईएमआई के झंझट से जल्द से जल्द मुक्त हो सकते हैं.
1/5BOB के मुताबिक कर्ज के बोझ को कम करने या पूरी तरह से खत्म करने का तरीका है प्रीपेमेंट. इसके जरिए आप अपना होम लोन आंशिक या पूर्ण रूप से चुका सकते हैं. ज्यादातर बैंक होम लोन के प्रीपेमेंट की अनुमति देते हैं. प्रीपेमेंट करने के 4 तरीके हैं जो आपके काम के हो सकते हैं. अगर आप भी प्रीपेमेंट करने का मन बना रहे हैं तो नीचे की स्लाइड्स में जान लीजिए इन 4 तरीकों के बारे में-
2/5बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक होम लोन का प्रीपेमेंट करने का एक तरीका है कि छोटी राशि से प्रीपेमेंट की शुरुआत करें और हर साल इस राशि को एक निश्चित दर पर बढ़ाते रहें. इसके लिए आपको हर साल थोड़ी सेविंग्स करनी होगी. बचत की इस रकम से आप प्रीपेमेंट कर सकते हैं.
3/5आप हर साल एक निश्चित राशि का भुगतान करके भी अपने मूलधन को कम कर सकते हैं. आप पूरे साल के खर्चों की प्लानिंग करें और हर साल एक निश्चित अमाउंट देकर प्रीपेमेंट करें. इससे आपका प्रिंसिपल अमाउंट तेजी से कम होगा और आपका लोन तेजी से घटेगा.
4/5प्रीपेमेंट के जरिए अपने प्रिंसिपल अमाउंट को कम करने का एक तरीका ये है कि आप अपनी कैलकुलेट की गई EMI से ज्यादा पेमेंट करें. ऐसा आपको हर महीने करना होगा. ये तरीका भी कर्ज के बोझ को जल्दी खत्म करने में बहुत मददगार होता है.
5/5अगर आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ है और आपका फाइनेंशियल स्टेटस अब अच्छा है तो आप होम लोन की पूरी रकम का एक साथ भुगतान टेन्योर पूरा होने से पहले ही कर सकते हैं. हालांकि होम लोन का पूरा भुगतान करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है.