फेस्टिव सीजन में घर खरीदने का सपना पूरा करने का सही समय होता है. बैंक और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां नवरात्रि और दिवाली के आसपास आकर्षक ऑफर्स, कम ब्याज दरें और आसान लोन प्रोसेस देती हैं. लेकिन सिर्फ ऑफर देखकर लोन लेने की जल्दी न करें. कुछ अहम बातों पर ध्यान देने से आप लाखों रुपये बचा सकते हैं और अपना कर्ज जल्दी चुकता कर सकते हैं. आइए जानें वो 5 बातें जो होम लोन लेने से पहले जरूर याद रखनी चाहिए.