होम लोन आज के समय में लोगों की जरूरत जैसा बन गया है. इसकी मदद से आप घर खरीदने का सपना आसानी से साकार कर सकते हैं. लेकिन अगर आपने होम लोन के लिए अप्लाई किया है, लेकिन बार-बार आपका लोन रिक्वेस्ट बैंक ने रिजेक्ट कर रहे हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं. यहां जानिए ऐसे 5 वजहों के बारे में-
1/5अगर आपने एक साथ कई बैंकों में लोन के लिए अप्लाई किया है तो आपका लोन रिजेक्ट हो सकता है. इसका कारण है कि एक साथ कई वित्तीय संस्थानों में आवेदन करने पर वे सभी एक समय पर आपके क्रेडिट स्कोर को चेक करेंगे. ये डीटेल आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में दर्ज हो जाते हैं. इससे आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित होता है. साथ ही लोन देने वाली संस्थाओं को भी नेगेटिव मैसेज जाता है. ऐसे में बैंक या अन्य वित्तीय संस्थान आपकी रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर सकते हैं.
2/5होम लोन लंबी अवधि का लोन है और होम लोन के तौर पर एक बड़ा अमाउंट बैंक से लिया जाता है. ऐसे में बैंक लोन को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते. इसलिए वित्तीय संस्थान बुजुर्गों की तुलना में नौजवानों को कर्ज देना ज्यादा पसंद करते हैं. अगर आपकी उम्र 50 साल से ज्यादा है तो हो सकता है कि बैंक आपकी लोन रिक्वेस्ट को रिजेक्ट कर दें.
3/5अगर आप बैंक में लोन एप्लीकेशन देते समय जानकारी सही नहीं भरते हैं या फिर आपकी जानकारी आधी-अधूरी है तो बैंक आपकी एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर सकते हैं. इसलिए अपने आवेदन को ध्यान से भरें और एकदम सही जानकारी दें.
4/5बैंक लोन देते समय व्यक्ति की इनकम देखते हैं, ताकि उन्हें अंदाजा लगे कि लोन लेने वाला लोन चुकाने की सामर्थ्य रखता है या नहीं. बैंक मानते हैं कि जिस आवेदक की इनकम ज़्यादा होगी वो लोन का भुगतान समय पर कर पाएगा. लोन की लिमिट भी इस पर निर्भर होती है. अगर आपके लोन की राशि और आय के बीच तालमेल नजर नही आता तो भी आपकी लोन रिक्वेस्ट रिजेक्ट हो सकती है.
5/5अगर आपका क्रेडिट स्कोर खराब है या क्रेडिट हिस्ट्री ही नहीं बनी है, तो बैंक आपको लोन देने में हिचकिचाते हैं. ऐसे में वो आपको भरोसेमंद नहीं मान पाते. इसके अलावा बैंक आपके डीटीआई रेश्यो यानी डेट टू इनकम रेश्यो को भी देखते हैं. इसके लिए आपके पहले से अगर कोई लोन चल रहे हैं तो उन्हें जोड़कर उनके योग को आपकी सैलरी से डिवाइड किया जाता है. डीटीआई रेश्यो जितना कम होगा, आपको लोन मिलने में उतनी आसानी होगी. ये अगर ज्यादा है, तो लोन के मामले में दिक्कतें आ सकती हैं. कई बार बैंक कुछ प्रोजेक्ट या इलाकों को ब्लैक लिस्ट कर देते हैं. ऐसे प्रोजेक्ट के लिए अप्लाई करने पर भी लोन रिक्वेस्ट रिजेक्ट होने की पूरी गुंजाइश रहेगी.