3 साल की एफडी उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन मानी जाती है, जो कम टेन्योर में सेफ और फिक्स रिटर्न चाहते हैं.तो इसलिए अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है, ताकि सही बैंक चुनकर बिना किसी रिस्क के अपने निवेश से ज्यादा और बेहतर कमाई की जा सके.
1/8आज के इस टाइम में भले ही शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड्स का बोलबाला हो, लेकिन अभी भी सेफ और गारंटीड रिटर्न के लिए लोग एफडी पर ही भरोसा करता है.एफडी में न पैसा डूबने का डर है और न ही बाजार के उतार-चढ़ाव की टेंशन रहती है. कुछ बैंक हैं जो 3 साल की एफडी पर ताबड़तोड़ रिटर्न देने का काम कर रही हैं.
2/8अगर आप सेफ इन्वेस्टमेंट के लिए सरकारी बैंकों में एफडी कराने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल अच्छे रिटर्न मिल रहे हैं. देश के बड़े सरकारी बैंक 3 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर करीब एक जैसा ब्याज दे रहे हैं. स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक 6.30 फीसदी का रेट ऑफर कर रहे हैं, जबकि बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा में 6.25 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है. यानी कि साफ है कि बिना ज्यादा रिस्क के यहां पैसा रखना बेस्ट हो सकता है.
3/8HDFC और ICICI जैसे प्राइवेट बैंक भी 3 साल के टेन्योर पर करीब 6.50% से 7.00% के बीच ब्याज ऑफर कर रहे हैं. लेकिन अक्सर प्राइवेट बैंक ग्राहकों को खींचने के लिए सरकारी बैंकों से थोड़ा ज्यादा (0.25% से 0.50% तक) ब्याज देते हैं.
4/8देश का सबसे बड़ा बैंक SBI अपनी 3 साल की एफडी पर करीब 6.30% की दर से ब्याज दे रहा है.तो अगर आप इसमें ₹1 लाख जमा करते हैं, तो फिर 3 साल बाद आपको करीब ₹20,000 से ज्यादा का ब्याज मिल सकता है. जो लोग सेफ्टी को सबसे ऊपर रखते हैं, उनके लिए SBI एक बेहतरीन ऑप्शन है.
5/8PNB भी ब्याज के मामले में SBI के बिल्कुल बराबर खड़ा है. यहां भी आपको 3 साल के निवेश पर करीब 6.30% तक का ही सालाना ब्याज मिल सकता है. जी हां ₹1 लाख के निवेश पर PNB भी आपको ₹20,000 के आसपास का रिटर्न देगा. अगर खाता PNB में है, तो 3 साल के लिए एफडी कर सकते हैं.
6/8बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी उन लोगों के लिए अच्छी है जिनका पुराना नाता इस बैंक से है और जो एक स्थिर सरकारी बैंक में पैसा रखना चाहते हैं. असल में इसमें 3 साल की एफडी पर ब्याज दर 6.25% हैय हालांकि यह SBI और PNB से महज 0.05% कम है, लेकिन ₹1 लाख के निवेश पर यह आपको ₹19,900 के करीब का मुनाफा देगा.
7/8प्राइवेट सेक्टर के बड़े खिलाड़ी जैसे HDFC और ICICI बैंक अक्सर सरकारी बैंकों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा ब्याज ऑफर करते हैं. तो फिर यहां पर 3 साल की एफडी पर दरें करीब 6.50% से लेकर 7% तक जा सकती हैं. ऐसे में अगर आप 7% के हिसाब से देखें, तो ₹1 लाख के निवेश पर आपको करीब ₹21,000 से भी ज्यादा का मुनाफा मिल सकता है.ऐसे में साफ है कि ज्यादा रिटर्न चाहने वालों के लिए ये बैंक पहली पसंद हो सकते हैं.
8/8अगर आप ज्यादा सेफ्टी चाहते हैं, तो फिर SBI या PNB के साथ जाना सबसे समझदारी है. लेकिन दूसरी तरफ अगर आप अपने मुनाफे को ₹1,000-₹2,000 और बढ़ाना चाहते हैं, तो फिर HDFC या ICICI जैसे प्राइवेट बैंकों की स्पेशल स्कीम चेक कर सकते हैं.बस निवेश से पहले ब्याज दरों को बैंक से चेक करना कभी भी ना भूलें.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)