FD आज के समय में भी लोगों के लिए निवेश का विश्वसनीय जरिया है. ज्यादातर लोग Fixed Deposit में निवेश इसलिए करते हैं कि उनका पैसा सुरक्षित रहेगा और उन्हें ये मालूम रहेगा कि मैच्योरिटी पर कितना फायदा होगा क्योंकि FD पर गारंटीड रिटर्न वाली स्कीम है. लेकिन अगर आपको FD से बड़ा मुनाफा कमाना है तो इसमें निवेश करते समय थोड़ी स्मार्टनेस दिखानी होगी. आइए आपको बताते हैं कि अगर आप 10,00,000 रुपए एफडी में लगाना चाहते हैं तो इन्हें कैसे निवेश करें, जिससे छप्परफाड़ कमाई भी हो और इमरजेंसी के सारे काम भी बन जाएं.
1/5अगर आप किसी एक बैंक एफडी में 10 लाख रुपए निवेश करना चाहते हैं तो इसे एक साथ एक ही एफडी में निवेश न करें. एक ही जगह पर पैसा लगाने का सबसे बड़ा नुकसान ये होता है कि आपको अगर मैच्योरिटी से पहले पैसों की जरूरत पड़ी तो एफडी को तुड़वाना पड़ सकता है. इससे आपको तय ब्याज नहीं मिलता. पेनाल्टी के तौर पर ब्याज में कटौती कर ली जाती है. इसलिए एक साथ एक ही एफडी में पैसा लगाना नुकसानदायक हो सकता है.
2/5बेहतर है कि 10,00,000 रुपए को आप कई हिस्सों में बांटें. इससे 1 लाख रुपए की 10 FD तैयार करें. हर एफडी को अलग-अलग टेन्योर के लिए निवेश करें. मतलब आप इन 10 FD को 1 से लेकर 10 साल तक की एफडी में कन्वर्ट करवाएं.
3/5FD मैच्योर होने के बाद आपको एक-एक करके हर एफडी को अगले 10 सालों के लिए फिर से फिक्स करा देना है. इस तरह आप हर साल एफडी को ब्याज समेत बढ़ी हुई रकम के साथ फिक्स करवाएंगे और फिर उस पूरी रकम पर 5 साल में और अच्छा ब्याज बनेगा. इस ट्रिक को FD Laddering Technique कहा जाता है.
4/5FD Laddering Technique के कई फायदे होते हैं. पहला आप इससे अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं और दूसरा फायदा ये है कि अगर बीच में कभी आपको पैसों की जरूरत पड़ जाए तो आप किसी एक या दो एफडी को तुड़वाकर अपना काम पूरा कर सकते हैं. बाकी रकम पर ब्याज मिलता रहेगा. चूंकि हर साल आपकी एफडी मैच्योर हो रही है, ऐसे में आप चाहें तो उस एफडी पर अर्जित ब्याज को अपनी जरूरतों पर खर्च कर सकते हैं और बचे अमाउंट को फिर से फिक्स करवाकर उस पर दोबारा ब्याज हासिल कर सकते हैं.
5/5Laddering Technique के जरिए बुजुर्ग और रिटायर्ड लोग इनकम का इंतजाम भी कर सकते हैं. इसके लिए वो अपने रिटायरमेंट फंड को लैडरिंग के जरिए कई एफडी में निवेश कर सकते हैं. मैच्योर होने पर वे इसके ब्याज को अपनी जरूरत के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और फिर से एफडी में निवेश कर सकते हैं. इससे उनके पास पर्याप्त लिक्विडिटी उपलब्ध रहेगी, साथ ही उनकी जमा की हुई रकम पूरी तरह सुरक्षित रहेगी.