FD Rates: अगर आप एक सीनियर सिटीजन (Senior Citizens) हैं तो आपको एफडी कराने पर 8.75 फीसदी तक का ब्याज (Interest Rate) मिल सकता है. यह ब्याज 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी (Fixed Deposit) पर दिया जा रहा है. आइए जानते हैं इनके बारे में.
1/6Jana Small Finance Bank की तरफ से सीनियर सिटीजन को एक साल की एफडी पर 8.75% ब्याज दर का ऑफर दिया जा रहा है.
2/6Ujjivan Small Finance Bank भी एक साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.75% का ब्याज देने की पेशकश कर रहा है.
3/6Equitas Small Finance Bank में अगर कोई वरिष्ठ नागरिक एफडी कराता है तो उसे 8.6% का ब्याज दिया जा रहा है.
4/6Utkarsh Small Finance Bank की तरफ से वरिष्ठ नागरिकों को एक साल की एफडी पर 8.6 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है.
5/6Suryoday Small Finance Bank एक साल की एफडी कराने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों को 8.55% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है.
6/6Unity Small Finance Bank में अगर कोई वरिष्ठ नागरिक एफडी कराता है तो उसे एक साल की एफडी पर 8.35 फीसदी का ब्याज मिलेगा.