FD Rates: अगर आप सीनियर सिटीजन हैं यानी आपकी उम्र 60 साल से अधिक है तो आपके लिए निवेश (Investment in FD) का सबसे अच्छा विकल्प है एफडी (Fixed Deposit). इसमें आपको नुकसान होने का कोई रिस्क नहीं रहेगा. वहीं आपको गारंटी के साथ रिटर्न (Return on FD) भी मिलेगा. पिछले कुछ महीनों में रेपो रेट (Repo Rate) में भारी कटौती के बाद बहुत सारे बैंकों ने ब्याज (Interest Rate) में कटौती की है. हालांकि, अभी भी कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक (Small Finance Banks) 3 साल की FD पर 9.1% तक का अच्छा ब्याज दे रहे हैं.
1/10इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से एफडी पर 8.40 फीसदी तक का ब्याज दिया जा रहा है. यह ब्याज 888 दिन के लिए की गई 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर दिया जा रहा है.
2/10यह बैंक FD पर 8.5% तक का ब्याज ऑफर कर रहा है. यह ब्याज दर 18 महीने एक दिन से लेकर 18 महीने 2 दिन तक की एफडी पर दिया जा रहा है. यह भी 3 करोड़ रुपये तक के निवेश पर दिया जा रहा है.
3/10यहां सीनियर सिटीजन को FD पर 8.75% ब्याज मिल रहा है. यह ब्याज दर 2-3 साल की अवधि के लिए उन सभी सीनियर सिटीजन को दिया जा रहा है, जो 3 करोड़ रुपये तक निवेश करेंगे.
4/10यह बैंक FD पर 8.8% ब्याज दे रहा है. यह फिलहाल सीनियर सिटीजन के लिए सबसे ज्यादा ब्याज दर है. यह ब्याज उन्हें मिलेगा तो 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश 30 महीने से लेकर 3 साल तक के लिए करेंगे.
5/10इस बैंक में FD पर 9.1% ब्याज मिल रहा है. यह ब्याज 1001 दिन की एफडी पर मिल रहा है. अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो इस अवधि के लिए 3 करोड़ रुपये तक निवेश कर के यह ब्याज कमा सकते हैं.
6/10FD का सिर्फ इतना ही फायदा नहीं होता है कि उससे आपको अच्छा ब्याज मिलता है, बल्कि इसके और भी कई फायदे होते हैं. आइए ऐसे ही कुछ फायदे जानते हैं, जो कम ही लोग जानते हैं.
7/10FD की एक खासियत यह भी है कि आप इसके बदले लोन ले सकते हैं. अगर आपको अचानक पैसे की जरूरत आ जाए तो बिना FD को तुड़वाए आप इसके बदले लोन ले सकते हैं. FD की रकम के 90 फीसदी तक का आपको लोन मिल सकता है और ब्याज भी वाजिब लगता है.
8/10FD करने के बाद आपके पास मौका रहता है कि मैच्योरिटी से पहले भी पैसा निकाल सकते हैं. हालांकि, प्री-मैच्योर विड्रॉल के लिए कुछ चार्ज देना पड़ता है.
9/10Fixed Deposit को देश में सबसे ज्यादा रिस्क फ्री निवेश (Risk free Investment) ऑप्शन माना जाता है. बैंकों पर RBI की निगरानी रहती है. किसी दूसरे डिपॉजिट ऑप्शंस के मुकाबले FD बहुत ज्यादा सुरक्षित है.
10/10FD पर ब्याज दरों में बदलाव का असर नहीं होता है. एक बार जिस ब्याज दर FD में आपने निवेश कर दिया, वह आपको गारंटी के साथ मिलेगा.