जुलाई का महीना शुरू होते ही कई बैंकों ने अपनी एफडी दरों (FD Rate) में बदलाव किया है. यह बदलाव 1 जुलाई 2024 से प्रभावी हो चुके हैं. तमाम बैंकों (Bank) की तरफ से यह बदलाव 3 करोड़ रुपये तक की एफडी के लिए किए गए हैं. बदलाव के बाद अब बैंक 8.75 फीसदी तक का एफडी रेट ऑफर कर रहे हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से बैंकों ने किया है एफडी रेट में बदलाव और अब आपको कितना-कितना ब्याज (Interest Rate) ऑफर कर रहे हैं.
1/5एक्सिस बैंक की वेबसाइट के मुताबिक 1 जुलाई 2024 से एफडी की दरों को रिवाइज किया गया है. बैंक की तरफ से सबसे अधिक 7.75 फीसदी की ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों को 5-10 साल की एफडी पर ऑफर की जा रही है. वहीं अन्य लोगों को सबसे अधिक 7.2 फीसदी का ब्याज दर 17 महीने से 18 महीने की एफडी पर दी जा रही है.
2/5उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की तरफ से भी 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर 1 जुलाई 2024 से दरों को रिवाइज किया गया है. बैंक की तरफ से सबसे ज्यादा 8.75 फीसदी का ब्याज वरिष्ठ नागरिकों को 12 महीने की एफडी पर दिया जा रहा है. वहीं बाकी लोगों को 12 महीने की अवधि के लिए एफडी कराने पर 8.25 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है.
3/5ICICI Bank ने अपनी एफडी की दरों (FD Rates) को रिवाइज किया है. बैंक की वेबसाइट के अनुसार यह दरें 29 जून 2024 से प्रभावी हो गई हैं. यह रिवाइज दरें 3 करोड़ रुपये तक की एफडी पर लागू होती हैं. बैंक की तरफ से ग्राहकों को एफडी पर सबसे अधिक 7.2 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है, जो 15 महीने से लेकर 2 साल तक की अवधि के लिए दिया जा रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को दिया जाने वाला ब्याज 7.75 फीसदी है, जो 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम तक की अवधि के लिए दिया जा रहा है.
4/5पंजाब एंड सिंध बैंक की तरफ से भी 1 जुलाई 2024 से 3 करोड़ रुपये तक की एफडी के लिए दरों को रिवाइज किया गया है. बैंक की तरफ से सबसे अधिक 7.8 फीसदी का एफडी रेट वरिष्ठ नागरिकों को 666 दिन की अवधि के लिए दिया जा रहा है. वहीं बाकी लोगों को इसी अवधि के लिए सबसे अधिक 7.3 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है.
5/5बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से वरिष्ठ नागरिकों को 666 दिन की अवधि के लिए सबसे अधिक 7.8 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. वहीं बाकी लोगों को इसी अवधि के लिए 7.3 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. बता दें कि यह दरें 30 जून से ही प्रभावी हो चुकी हैं.