Credit Card Charges: रिंग बजी, फोन उठाया और सामने से आवाज आती है सर आपको ये वाला क्रेडिट कार्ड (Credit card) लाइफटाइम के लिए ऑफर किया जा रहा है, वो भी फ्री. क्रेडिट लिमिट (Credit limit) भी बढ़िया है. आपके मन में भी लड्डू फूटेगा. आप क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के जाल में फंसेंगे और जब इस्तेमाल करेंगे तो समझ आएगा, फ्री तो कुछ भी नहीं है. कुल मिलाकर बात इतनी सी है कि कार्ड आपकी जेब में आते ही 5 चार्ज तो बैंक आपसे वसूल ही लेगा. इसकी जानकारी कस्टमर्स को नहीं पता होती. और बैंक (Bank) आपकी जेब ऐसे ही काटते रहते हैं.