भारत में त्योहारों का मौसम (Festive Season) सिर्फ पूजा और रौनक के लिए ही नहीं, बल्कि खरीदारी (Shopping) के लिए भी खास माना जाता है. लोग इस समय नई गाड़ी (New Vehicle) खरीदना शुभ मानते हैं. यही वजह है कि बैंकों (Banks) और कार कंपनियों (Car Companies) की ओर से ऑफर्स की बरसात होती है. इस साल सरकार ने भी छोटे वाहनों पर GST (Goods and Services Tax) 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है और ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. आइए जानते हैं 18 बड़े बैंकों की कार लोन ब्याज दरों के बारे में.
1/18यूनियन बैंक कार लोन 7.80% से 9.70% ब्याज दर पर दे रहा है. 5 लाख रुपये के लोन पर EMI ₹10,090 से ₹10,550 तक होगी. प्रोसेसिंग फीस सिर्फ ₹1,000 तक है, जो काफी किफायती है.
2/18पीएनबी 7.85% से 9.70% की दर पर कार लोन ऑफर करता है. EMI ₹10,102 से ₹10,550 के बीच रहेगी. प्रोसेसिंग फीस 0.25% है, यानी ₹1,000 से ₹1,500 तक.
3/18बैंक ऑफ बड़ौदा कार लोन पर 8.15% से 11.60% तक ब्याज लेता है. EMI ₹10,174 से ₹11,021 तक आ सकती है. प्रोसेसिंग फीस अधिकतम ₹2,000 तक है.
4/18कैनरा बैंक कार लोन पर 7.70% से 11.70% ब्याज ले रहा है. EMI ₹10,067 से ₹11,047 तक हो सकती है. प्रोसेसिंग फीस 0.25% है, जो ₹1,000 से ₹5,000 तक होती है. खास बात यह है कि 30 सितंबर 2025 तक रिटेल लोन फेस्टिवल के तहत प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह माफ है.
5/18बैंक ऑफ इंडिया 7.85% से 12.15% ब्याज दर पर कार लोन देता है. EMI ₹10,102 से ₹11,160 तक बनेगी. प्रोसेसिंग फीस 0.25% है, जो ₹2,500 से ₹10,000 तक हो सकती है.
6/18यूको बैंक की ब्याज दरें 7.60% से 10.25% तक हैं. EMI ₹10,043 से ₹10,685 के बीच होगी. प्रोसेसिंग फीस 0.50% यानी करीब ₹5,000 है.
7/18एसबीआई 8.80% से 9.90% तक की दर पर कार लोन देता है. EMI ₹10,331 से ₹10,599 तक रहेगी. प्रोसेसिंग फीस सिर्फ ₹750 से ₹1,500 तक है, जो बाकी बैंकों से कम है.
8/18आईडीबीआई बैंक 8.30% से 9.15% ब्याज दर पर लोन ऑफर करता है. EMI ₹10,210 से ₹10,416 तक रहेगी. प्रोसेसिंग फीस ₹2,500 है, लेकिन 30 सितंबर 2025 तक यह पूरी तरह माफ है.
9/18बैंक ऑफ महाराष्ट्र 7.70% से 12% ब्याज दर पर लोन देता है. EMI ₹10,067 से ₹11,122 तक बनेगी. प्रोसेसिंग फीस 0.25% है, लेकिन इसकी लिमिट ज्यादा है, यानी अधिकतम ₹15,000 तक.
10/18आईओबी कार लोन 7.80% से 12% की दर पर उपलब्ध है. EMI ₹10,090 से ₹11,122 तक हो सकती है. प्रोसेसिंग फीस 0.50% है, जो ₹500 से ₹5,000 तक होती है.
11/18आईसीआईसीआई बैंक प्राइवेट सेक्टर में 9.10% से लोन देता है. EMI ₹10,403 से शुरू होती है. प्रोसेसिंग फीस 2% तक है, जो इसे महंगा बना देती है.
12/18एचडीएफसी बैंक की ब्याज दरें 9.20% से शुरू होती हैं. EMI ₹10,428 से होगी. प्रोसेसिंग फीस 1% है, यानी ₹3,500 से ₹9,000 तक.
13/18कर्नाटक बैंक 8.95% से 11.64% ब्याज पर लोन देता है. EMI ₹10,367 से ₹11,031 तक होगी. प्रोसेसिंग फीस 0.60% है, यानी ₹2,500 से ₹11,000 तक.
14/18फेडरल बैंक 10% से कार लोन ऑफर करता है. EMI ₹10,624 से शुरू होती है. प्रोसेसिंग फीस ₹2,000 से ₹4,500 तक है.
15/18पंजाब एंड सिंध बैंक 7.75% से 14.25% तक ब्याज ले रहा है. EMI ₹10,078 से ₹11,699 तक जा सकती है. प्रोसेसिंग फीस 0.25% है, जो ₹1,000 से ₹15,000 तक है.
16/18इंडियन बैंक 7.75% से 9.85% ब्याज दर पर लोन देता है. EMI ₹10,078 से ₹10,587 तक होगी. प्रोसेसिंग फीस ₹1,000 तय है.
17/18आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 9.99% ब्याज दर से कार लोन देता है. EMI ₹10,621 से शुरू होगी. प्रोसेसिंग फीस अधिकतम ₹10,000 तक है.
18/18सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 7.85% से 9.45% तक ब्याज लेता है. EMI ₹10,102 से ₹10,489 तक होगी. प्रोसेसिंग फीस 0.50% है, यानी ₹2,000 से ₹20,000 तक हो सकती है.