ICICI-HDFC से SBI तक...किस बैंक में कितना मिनिमम बैलेंस जरूरी और कहां है Zero Balance की सुविधा? देखें पूरी लिस्‍ट

प्राइवेट सेक्‍टर के दूसरे सबसे बड़े बैंक ICICI की इन दिनों हर जगह चर्चा है. कारण, बैंक ने मिनिमम बैलेंस के नियम में बड़ा बदलाव करते हुए इसकी लिमिट को पांच गुना बढ़ा दिया है. इस बैंक में 1 अगस्‍त से मेट्रो और अर्बन शाखाओं में खाता खोलने वालों को अपने अकाउंट में हर महीने कम से कम ₹50,000 का औसत बैलेंस रखना होगा. वहीं सेमी अर्बन ब्रान्‍च में ये लिमिट ₹5,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दी गई है. वहीं ग्रामीण ग्राहकों को ₹2,500 की जगह अब ₹10,000 रखने होंगे. आइए इस बीच आपको बताते हैं दूसरे तमाम बैंकों का हाल. जानिए कहां कितने मिनिमम बैलेंस की जरूरत है और कहां आपको Zero Balance की सुविधा मिल रही है.