देशभर में बढ़ रहे ATM फ्रॉड को लेकर बैंक समय-समय पर अपने ग्राहकों को अलर्ट भेजता रहता है. इसके साथ ही कई बार तो ऐसा भी होता है कि आपका डेबिट कार्ड (Credit-Debit Card) आपके पास होता है लेकिन फिर भी आपके पैसे निकल जाते हैं. आजकल देशभर में इस तरह ATM फ्रॉड बढ़ते जा रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि इस तरह के फ्रॉड कैसे होते हैं और आप किस तरह से इनसे बच सकते हैं-
1/7फ्रॉड करने वाले जालसाज स्कीमर के जरिए ग्राहकों के एटीएम का डाटा चोरी कर लेते हैं. इसके जरिए जालसाज कार्ड रीडर स्लॉट में डाटा चोरी करने की डिवाइस लगा देते हैं. इसके बाद ग्राहकों का डाटा धोखेबाजों के पास पहुंच जाता है. इसके साथ ही कई फ्रॉड करने वाले फर्जी की-बोर्ड के जरिए भी डाटा चोरी कर लेते हैं.
2/7इसके अलावा सामान्य कॉल के जरिए भी ठगी की जाती है. इसके अलावा कार्ड क्लोनिंग भी बढ़ती जा रही है. एटीएम क्लोनिंग के जरिए भी ग्राहक आपकी पूरी जानकारी चोरी कर लेते हैं और एक डुप्लीकेट कार्ड बनाकर आपके खाते से पैसा निकालते रहते हैं.
3/7इसके अलावा धोखेबाज बैंक खातों में जांच के नाम पर भी ठगी करते रहते हैं. सभी ग्राहकों को अपने बैंक खातों की जांच आपको समय-समय पर करनी चाहिए और अगर किसी भी तरह की गड़बड़ दिखे तो तुरंत उसके बारे में बैंक से पता लगाना चाहिए.
4/7इसके अलावा कई जॉब पोर्टल पर भी नौकरी के नाम पर फ्रॉड किया जा रहा है. जॉब अलर्ट के नाम पर आपसे फीस ली जाती है. इसके अलावा किसी भी पोर्टल पर पेमेंट से पहले ये जानकारी जरूर ले लें.
5/7क्यूआर यानी क्विक रिस्पांस कोड के जरिए भी धोखाधड़ी हो रही है. फ्रॉड करने वाले मोबाइल पर क्यूआर कोड भेजते हैं. उसके जरिए फ्रॉड करते हैं. मोबाइल पर क्यूआर कोड भेजा जाता है और उसे पाने वाला शख्स क्यूआर कोड लिंक को क्लिक करता है तो ठग उसके मोबाइल फोन का क्यूआर कोड स्कैन कर बैंक खाते से रकम निकाल लेते हैं.
6/7इसके अलावा UPI के जरिए भी ठगी की जा रही है. यूपीआई के जरिए ठग किसी व्यक्ति को डेबिट लिंक भेज देता है और जैसे ही वह उस लिंक पर क्लिक कर अपना पिन डालता है तो उसके खाते से पैसे कट जाते हैं. इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें.
7/7अगर व्हाट्सऐप पर किसी अनजान नंबर से वॉइस कॉल आती है तो आप सावधान हो जाइए क्योंकि फोन करने वाला आपको ठग सकता है. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आपके नंबर को ब्लॉक कर सकता है. वॉइस कॉल करने वाला अपनी ट्रिक में फंसाकर आपके पैसे हड़प सकता है.