ATM Safety Tips: आज के समय जब UPI से ही ज्यादातर काम हो जा रहा है, तो छोटे-मोट काम के लिए बैंक के चक्कर लगने कम हो गए हैं. लेकिन फिर भी पैसे निकालने के लिए ATM का चक्कर तो लगता ही है. ATM से पैसे निकालना जितना आपके लिए आसान है उतना ही आसान है आपका ATM में जाकर किसी फ्रॉड का शिकार बनना है. जी हां, आज के समय में आपकी एक छोटी सी चूक आपको बड़ा नुकसान करा सकती है.
1/6ATM से पैसे निकालने के बाद अगर आप भी ये सोचते हैं कि सिर्फ 'Cancel' बटन दबाकर आपका कार्ड सेफ हो गया. लेकिन आजकल बैंक फ्रॉड 'शोल्डर सर्फिंग' और 'पिनहोल कैमरा' जैसा तरीका भी अपना रहे हैं. ऐसे में आपकी एक छोटी सी लापरवाही का फायदा उठाकर अकाउंट खाली कर सकते हैं.
2/6जब कोई व्यक्ति पीछे या बेहद पास खड़े होकर आपके कंधे से झांककर आपका PIN देख ले, तो उसे ‘शोल्डर सर्फिंग’ कहा जाता है. भीड़ भाड़ वाले ATM या बिजी समय में अक्सर फ्रॉड इस बात का फायदा उठाते हैं.
3/6ATM मशीन में स्किमिंग डिवाइस के साथ अब पिनहोल कैमरे का ट्रेंड बढ़ा है. यह एक बेहद छोटा, आंखों से मुश्किल से दिखने वाला कैमरा होता है जिसे धोखेबाज कीपैड के ठीक सामने, कार्ड स्लॉट के पास या कैश डिस्पेंसर के ऊपर लगाते हैं. इससे आपके पिन की रिकॉर्डिंग होती है और बाद में उसी डाटा का इस्तेमाल कर अकाउंट से पैसे निकाले जाते हैं.
4/6ATM मशीन में कोई असामान्य चीज जैसे ढीला-ढाला कार्ड स्लॉट, अतिरिक्त प्लास्टिक का टुकड़ा, या कैमरे जैसा कुछ नजर आए तो उस मशीन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. साथ ही अगर कोई व्यक्ति लगातार आपको देख रहा है या बहुत पास खड़ा है, तो ये भी एक संकेत हो सकता है कि कुछ गड़बड़ है.
5/6पिन डालते समय दूसरे हाथ या शरीर से कीपैड को जरूर ढकें ताकि कोई पिन न देख सके. मशीन के आसपास का हिस्सा ध्यान से देखें—क्या कोई असामान्य डिवाइस, वायर या कैमरे जैसा कुछ नजर आ रहा है? ATM का इस्तेमाल करते समय लाइन में खड़े लोगों से दूरी बनाए रखें और जरूरत पड़ने पर उन्हें पीछे हटने के लिए कहें.
6/6अगर आपको लगता है कि आपके Debit/Credit कार्ड से कोई संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुआ है, तो सबसे पहले उसे ब्लॉक करवाएं. इसके बाद तुरंत अपने नजदीकी बैंक में जाकर घटना की पूरी जानकारी दें. फ्रॉड के मामले में पुलिस की FIR भी करवाना जरूरी है.