अगर आपके पास कोई ऐसा एटीएम कार्ड है जिसकी वैलिडिटी खत्म हो चुकी है या जो किसी बंद खाते से जुड़ा है, तो उसे संभालकर रखना होगा, क्योंकि ये साइबर सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है.ऐसे कार्ड को तुरंत कैंची से काटकर उसकी चिप और मैग्नेटिक स्ट्रिप पूरी तरह नष्ट कर देनी चाहिए. इसके अलावा हम जानेंगे वैलिडिटी एक्सपायर होने के बाद नए कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें.
1/6अगर आपके पास ऐसा ATM कार्ड है जिसकी वैलिडिटी खत्म हो चुकी है या वह किसी बंद हो चुके खाते से जुड़ा है, तो आप अलर्ट हो जाएं क्योंकि ऐसे कार्ड को तुरंत ही नष्ट कर देना चाहिए. एक्सपायर कार्ड को संभालकर रखना आपकी निजी जानकारी के लिए खतरा बन सकता है. जी हां साइबर हैकर आपके साथ इससे फ्रॉड कर सकते हैं.
2/6अगर किसी ATM कार्ड की वैलिडिटी खत्म हो जाए, लेकिन उस पर मौजूद आपकी निजी जानकारी जैसे कार्ड नंबर, नाम, और CVV अब भी खतरे में हो रहती है.एक्सपायर कार्ड को कैंची से काटकर उसकी चिप और मैग्नेटिक स्ट्रिप को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए और टुकड़े अलग-अलग जगह फेंकने चाहिए.
3/6अगर आपका बैंक खाता अभी भी एक्टिव है आपको उससे पैसों का लेने देन करते हैं और सिर्फ ATM कार्ड ही एक्सपायर हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप बैंक की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या नजदीकी ब्रांच के जरिए नए कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.सभी बड़े बैंक ‘Replace Card’ का विकल्प अब ऑनलाइन देते हैं.जिसको फॉलो करके आसानी से नया कार्ड आमतौर पर 7 से 10 दिनों में आपके रजिस्टर्ड पते पर पहुंच जाता है.
4/6अगर आपका एटीएम कार्ड उस बैंक खाते से जुड़ा है जो अब बंद हो चुका है, तो ऐसी स्थिति में उस कार्ड का कोई उपयोग नहीं रह जाता. लेकिन बैंक के रिकॉर्ड में वो कार्ड एक्टिव ही दिखेगा, जिससे आपकी निजी जानकारी रिस्क में पड़ सकती है ऐसी स्थिति में कार्ड को काटकर फेंकना काफी नहीं होगा,आप बैंक को इसकी जानकारी जरूर दें.ब्रांच में जाकर कार्ड जमा करें या बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल करके उसका डीएक्टिवेशन करवाएं.
5/6आजकल कई लोग अपने ATM कार्ड को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से लिंक कर देते हैं ताकि पेमेंट्स आसानी से हो सकें. लेकिन अगर कार्ड की वैलेडिटी खत्म हो जाएगी तो भी ऑटो-डेबिट सेटिंग्स एक्टिव रह सकती हैं.जिससे बिना जानकारी के कटौती हो सकती है.ऐसे में एक्सपायर्ड या अनयूज्ड कार्ड को तुरंत ऑनलाइन अकाउंट्स से हटाएं.
6/6आज के समय में कुछ बैंक फिजिकल कार्ड की जगह डिजिटल डेबिट कार्ड जारी कर रहे हैं, जो मोबाइल वॉलेट और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए काफी सेफ होते हैं. लेकिन कार्ड एक्सपायर होने पर कुछ बैंक रिप्लेसमेंट के लिए फीस लेते हैं.ऐसे में नया कार्ड मंगवाने से पहले अपने बैंक की पॉलिसी जरूर जान लें, ताकि आपको अतिरिक्त खर्च से बचाव हो सके.