अक्सर लोगों को लगता है कि ATM में 'Cancel' का बटन एक या दो बार दबाने से PIN चोरी नहीं हो सकता है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है. असल में असली खतरा तो स्किमिंग डिवाइस, छुपे कैमरों और आपके पीछे खड़े 'जासूसों' से है.तो अपने कार्ड का PIN बचाने का असली 'जुगाड़' कैंसिल नहीं हमारी सावधानियां होती हैं.तो जानेंगे अपने पिन को चोरी होने से बचाने के लिए क्या करना चाहिए.
1/8एटीएम से पैसे समय-समय पर हम सभी निकालते हैं, लेकिन पैसे निकालने के बाद 'Cancel' का बटन हम जरूर दबाते हैं, लेकिन ऐसा हम क्यों करते हैं? असल में हमको लगता है कि ATM में पैसे निकालने से पहले या बाद में 'Cancel' बटन दबाने से,हमारा PIN कोई चोरी नहीं कर सकता है.अगर किसी ने एटीएम की मशीन में भी पिन चुराने के लिए कोई सिस्टम लगा रखा होगा, तो वो डिएक्टिवेट हो जाएगा और आपका PIN चोरी नहीं होगा, लेकिन क्या ऐसा वाकई में होता है?असल में अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट या मैसेज में दावा किया जाता है कि अगर 'Cancel' का बटन दबाएंगे तो पिन चोरी नहीं होता.
2/8अक्सर पैसे निकालने के पहले या बाद में हम 'Cancel' बटन को एक या दो बार दबाते हैं, क्योंकि हमको लगता है यह PIN चोरी को रोक सकता है.इसका कारण ये है कि लोगों में ऑनलाइन फ्रॉड और ATM क्लोनिंग का डर बढ़ रहा है, इसलिए ऐसी आफत से दूर रहने के लिए लोग ऐसा करते हैं.
3/8कुछ समय पहले ही भारत सरकार की प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने साफ किया है कि ATM में 'Cancel' बटन दो बार दबाने से PIN चोरी को रोकने में कोई मदद नहीं मिलती है.PIB की चेतावनी है कि अगर आपको मैसेज या पोस्ट के जरिए 'Cancel' बटन को लेकर संदेश आए दो इसको इग्नोर करें.
4/8अब सवाल ये उठता है कि अगर 'Cancel' बटन काम नहीं करता, तो धोखेबाज PIN कैसे चुराते हैं.असल में ATM के कार्ड स्लॉट पर एक नकली डिवाइस लगा देने से आपके कार्ड की जानकारी कॉपी की जा सकती है.इसके अलावा कीपैड के पास छोटा सा कैमरा लगाकर आपका PIN रिकॉर्ड किया जा सकता है.
5/8तो हमेशा अपना ATM PIN डालते समय दूसरे हाथ से कीपैड को अच्छी तरह ढकना चाहिए. इससे अगर कोई छुपा हुआ कैमरा लगा होगा या कोई पिन चुराने की कोशिश कर रहा होगा तो वो इसमें फेल हो जाएगा.ये तरीका शोल्डर सर्फिंग और हिडन कैमरा दोनों से बचाता है.
6/8वैसे जहां तक हो ATM यूज करने से पहले कार्ड स्लॉट और कीपैड को ध्यान से देखना चाहिए.अगर कार्ड स्लॉट कुछ अजीब, ढीला या बाहर निकला हुआ लगे, या कीपैड असामान्य दिखे, तो उस ATM का यूज कभी नहीं करना चाहिए, यह स्किमिंग डिवाइस हो सकती है.
7/8हमेशा अपने बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर SMS ट्रांजैक्शन अलर्ट सेवाओं को चालू रखना चाहिए.अगर कोई भी संदिग्ध ट्रांजैक्शन हो तो तुरंत बैंक को सूचित करें.इसके अलावा अपना PIN समय-समय पर बदलते रहें. इसके अलावा आसान PIN (जैसे 1234, आपका जन्मदिन, गाड़ी का नंबर) कभी भी नहीं करना चाहिए.
8/8तो अब आगे से ATM को यूज करने समय 'Cancel' का बटन दबाने पर फोकन ना करें. आपके PIN की सुरक्षा आपकी अपनी जागरूकता और सावधानी पर निर्भर करती है.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)