आजकल कार लोगों की जरूरत बनती जा रही है. अगर आप एक सामान्य सी कार भी खरीदें तो इसके लिए कम से कम 8 से 10 लाख रुपए की जरूरत होती है. आमतौर पर लोग कार को खरीदने के लिए लोन की मदद लेते हैं. लोन लेने से जरूरत के समय पैसों का काम तो बन जाता है, लेकिन बाद में इस लोन को हर महीने EMI देकर चुकाना खटकने लगता है. अगर आप भी हर महीने EMI देने के झंझट से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो यहां जानिए वो तरीके इस मामले में मददगार हो सकते हैं.
1/5अगर आप हर महीने की ईएमआई से जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो आने लोन का समय-समय पर प्री-पेमेंट करते रहें. जब भी आपके पास टैक्स रिफंड आया है या ऑफिस से बोनस का एकमुश्त पैसा मिला है तो इस पैसे का इस्तेमाल लोन की राशि को कम करने में करें. अपने कार लोन का जल्दी भुगतान कर देने का एक अच्छा तरीका है, क्योंकि इससे आपकी भुगतान अवधि कम हो जाती है. इससे कस्टमर को कुल ब्याज भुगतान पर भी बचत होती है.
2/5अगर आप नौकरीपेशा हैं या ऐसे पेशे में हैं जहां समय के साथ आपकी इनकम बढ़ सकती है, तो आप धीरे-धीरे अपने लोन की EMI को बढ़ाने की कोशिश करें. ईएमआई बढ़वाकर अगर आप लोन की प्री-पेमेंट करेंगे तो इससे आपका लोन तेजी से खत्म होगा.
3/5आप चाहें तो साल में कम से कम एक बार कार लोन का एकमुश्त पार्शियल पेमेंट कर सकते हैं. लोन अमाउंट का 20-25 फीसदी का भुगतान आपके कार लोन की मूल राशि को कम कर देगा और फिर ईएमआई राशि या लोन चुकौती अवधि दोनों ही कम हो जाएगी.
4/5आप चाहें तो अपने कार लोन को रीफाइनेंस भी करवा सकते हैं. लोन रीफाइनेंसिंग में कम ब्याज दर जैसी शर्तों वाला नया लोन लिया जाता है और पुराने लोन को क्लोज करा दिया जाता है. रीफाइनेंसिंग के जरिए आप बेहतर ब्याज दर के साथ-साथ आप लोन का टेन्योर भी कम करवा सकते हैं.
5/5अगर आपकी फाइनेंशियल कंडीशन पहले से बेहतर है और अब आपके पास लोन चुकाने के लिए अच्छा खासा फंड है तो आप एकमुश्त रकम देकर लोन को समय से पहले पूरी तरह से क्लोज भी करवा सकते हैं.