घर खरीदने का सपना हर किसी का होता है और इस सपने को पूरा करने के लिए अधिकतर लोग होम लोन का सहारा लेते हैं. होम लोन लेना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसमें छोटी-छोटी गलतियां भी आपको आर्थिक परेशानी में डाल सकती हैं. अगर आप होम लोन के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो इन 5 गलतियों से बचना बेहद जरूरी है.
1/5होम लोन अप्रूवल के लिए आपका क्रेडिट स्कोर बहुत मायने रखता है. अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से नीचे है, तो बैंक आपको ऊंची ब्याज दर पर लोन दे सकता है. इसलिए, लोन अप्लाई करने से पहले अपने क्रेडिट स्कोर को चेक करें और कोशिश करें कि अप्लाई करने से पहले इसे सुधार लें.
2/5अक्सर लोग जल्दी में किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था से होम लोन ले लेते हैं. ऐसा करना महंगा साबित हो सकता है. हमेशा अलग-अलग बैंकों और संस्थाओं की ब्याज दरों, प्रोसेसिंग फीस और शर्तों की तुलना करें. इसके बाद ही ये फैसला करें कि कहां से लोन लेना है.
3/5होम लोन लेते समय अपनी चुकाने की क्षमता को ध्यान में रखें. जरूरत से ज्यादा रकम लोन के तौर पर लेना भविष्य में आर्थिक तनाव का कारण बन सकता है. अपनी मासिक आय और खर्चों का हिसाब लगाकर ही लोन की रकम तय करें.
4/5होम लोन की ईएमआई का सीधा असर आपकी मंथली इनकम पर पड़ता है. आप आसानी से कितनी ईएमआई चुका सकते हैं, इसे कैलकुलेट करने के बाद ही अपना होम लोन टेन्योर चुनें. बिना प्लानिंग के ज्यादा ईएमआई चुनने से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है.
5/5होम लोन में फिक्स्ड और फ्लोटिंग ब्याज दर का विकल्प होता है. बिना समझे किसी एक विकल्प का चयन करना गलत हो सकता है. यदि आपको लंबे समय तक स्थिर ब्याज दर चाहिए, तो फिक्स्ड रेट चुनें. वहीं, फ्लोटिंग रेट तब बेहतर है जब ब्याज दरें गिरने की संभावना हो.