मम्मी-पापा जितनी भी कर लें शॉपिंग, बिना QR कहीं से भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, PhonePe का ये फीचर जानते हैं आप?

PhonePe UPI Circle: डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म PhonePe ने अपने कस्टमर्स के लिए एक नया इनोवेटिव फीचर ‘UPI Circle’ लॉन्च किया है. इस फीचर का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिनका अपना खुद का बैंक अकाउंट नहीं है.
मम्मी-पापा जितनी भी कर लें शॉपिंग, बिना QR कहीं से भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, PhonePe का ये फीचर जानते हैं आप?

PhonePe UPI Circle: डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म PhonePe ने अपने कस्टमर्स के लिए एक नया इनोवेटिव फीचर ‘UPI Circle’ लॉन्च किया है. इस फीचर का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जिनका अपना खुद का बैंक अकाउंट नहीं है या जो अभी डिजिटल बैंकिंग में नए हैं. इस नए फीचर के जरिए यूजर्स अब अपने परिवार, दोस्तों या भरोसेमंद संपर्कों के लिए पेमेंट कर सकेंगे, वो भी बिना उनके बैंक अकाउंट की जरूरत के.

क्या है PhonePe UPI Circle

PhonePe ने बताया कि अब कोई भी प्राइमरी UPI यूज़र अपनी UPI Circle बना सकता है और उसमें अपने परिवार या किसी भी ट्रस्टेड व्यक्ति को सेकेंडरी यूज़र के तौर पर जोड़ सकता है. इसके बाद UPI ID या QR कोड स्कैन करके किया जा सकता है. एक बार जोड़ने के बाद, सेकेंडरी यूजर PhonePe पर प्राइमरी यूज़र के अकाउंट से सीधे पेमेंट कर सकते हैं, लेकिन सभी ट्रांजैक्शन पर प्राइमरी यूज़र का पूरा नियंत्रण रहेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

वे सभी पेमेंट रिक्वेस्ट को अप्रूव या रिजेक्ट कर सकते हैं, खर्चों का हिसाब देख सकते हैं और जब चाहें किसी को UPI Circle से हटा भी सकते हैं.

इन लोगों को होगा फायदा

PhonePe का दावा है कि यह फीचर सुरक्षा और भरोसे के लिहाज़ से पूरी तरह मजबूत है और इसका इंटरफेस यूज़र के लिए सहज बनाया गया है ताकि हर कोई आसानी से इसका इस्तेमाल कर सके. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अपने बुजुर्ग माता-पिता, कॉलेज जाने वाले बच्चों, या घरेलू कामों के लिए किसी को पेमेंट की जिम्मेदारी देना चाहते हैं.

कैसे यूज करें PhonePe UPI Circle?

  • PhonePe ऐप खोलें और होम स्क्रीन पर दिख रहे 'UPI Circle' विकल्प पर टैप करें.
  • 'Invite Secondary Contact' पर टैप करें और QR कोड स्कैन करें या UPI ID मैन्युअली डालें.
  • सेकेंडरी यूज़र को PhonePe ऐप पर एक इनवाइट मिलेगा, जिसे स्वीकार करना होगा.
  • एक बार जुड़ने के बाद सेकेंडरी यूज़र, प्राइमरी यूज़र के अकाउंट को चुनकर पेमेंट कर सकते हैं.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6