&format=webp&quality=medium)
अचानक से कई बार इमरजेंसी आने पर तुरंत पैसों की जरूरत पड़ जाती है ऐसे में कई लोगों के लिए पर्सनल लोन एक सहारा बनकर सामने आता है.लेकिन कई बार कुछ लोगों को पहले ही पर्सनल लोग चल रहा होता है और बैंक दोबारा नया लोन देने में लंबा समय लगाएगा. ऐसी सिचुएशन में ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं.लेकिन रुकिए! अगर हम कहें कि आपका पुराना पर्सनल लोन ही आपके लिए ATM बन सकता है तो?
जी हां, आपने सही सुना. बैंकों ने अपने भरोसेमंद ग्राहकों के लिए एक ऐसी सुविधा शुरू की है, जिसे कहते हैं- 'पर्सनल लोन टॉप-अप' (Personal Loan Top-Up).'पर्सनल लोन टॉप-अप' एक ऐसा 'जादुई फॉर्मूला'होता है जो आपकी पैसों की अचानक आई जरूरत को फटाफट पूरा कर सकता है.तो फिर चलिए, सरल भाषा में समझते हैं कि आखिर ये 'लोन पर लोन' है क्या और ये कैसे काम करता है.
एक उदाहरण से समझते हैं कि चलिए मान लेते हैं कि आपने बैंक से 3 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया था और पिछले एक साल से उसकी EMI बिल्कुल टाइम पर आपने चुकाई भी है. तो ऐसी स्थिति में आपका रिकॉर्ड देखकर बैंक खुश होता है. ऐसे में बैंक आपको खुद सामने से ऑफर दे सकता है कि आपके मौजूदा लोन पर हम आपको 1.5 लाख रुपये का लोन और ऑफर कर रहे हैं." यही एक्ट्रा राशि 'टॉप-अप' कहलाती है. यह कोई नया लोन नहीं होता है, बल्कि आपके पुराने लोन की लिमिट को एक तरह से बढ़ाना होता है.
Video: Viral Fashion Brand LIBAS के CEO से EXCLUSIVE बातचीत | Success Story
1-कागजी कार्रवाई का कोई झंझट नहीं: असल में बैंक के पास आपकी सारी जानकारी पहले से होती है,तो इसलिए आपको दोबारा से इनकम प्रूफ, एड्रेस प्रूफ जैसे ढेरों कागजात जमा करने की जरूरत नहीं पड़ती.
2-पैसा तुरंत मिलेगा: जहां नया लोन पास होने में हर किसी को हफ्तों इंतजार करना पड़ जाता है, तो वहीं टॉप-अप लोन का पैसा अक्सर 24 से 48 घंटों के अंदर आपके अकाउंट में आ जाता है.
3-एक EMI, एक टेंशन: अक्सर हर किसी को दो अलग-अलग लोन की EMI भरने की चिंता रहती है, लेकिन इसमें नहीं करनी पड़ती. असल में आपकी पुरानी और नई लोन राशि को मिलाकर एक नया लोन बना दिया जाता है और आपको बस एक ही EMI चुकानी होती है.
टॉप-अप लोन आज के समय में एक शानदार ऑप्शन हो सकता है, लेकिन यह हर स्थिति के लिए नहीं है. हमेशा ध्यान रखें कि इसे तभी लेना चाहिए जब जरूरत वाकई बहुत ही जरूरी हो. जैसे कि अगर किसी मेडिकल इमरजेंसी में तुरंत पैसे की जरूरत पड़ रही है, तो फिर यह लोन सबसे तेज और अच्छा ऑप्शन हो सकता है. अगर आपने महंगे क्रेडिट कार्ड या दोस्तों से कर्ज ले रखा है, तो उसे चुकाने के लिए टॉप-अप लोन लिया जा सकता है. इसके अलावा घर की जरूरी मरम्मत या बच्चों की अचानक आई पढ़ाई की फीस के लिए भी यह लेना बेस्ट बो सकता है.
टॉप-अप लोन एक दोधारी तलवार कही जा सकती है.ये लोन समझदारी से लिया तो फायदेमंद हो सकता है, लेकिन लापरवाही बरती तो जेब काट सकता है. जी हां इस लोन को कभी भी महंगा फोन या गैजेट खरीदने,छुट्टियों में घूमने-फिरने,शेयर बाजार में पैसा लगाने, या सिर्फ दिखावे और गैर-जरूरी शॉपिंग के लिए कभी ना लें.आपको बता दें कि ऐसी जरूरतों के लिए लोन लेना आपकी वित्तीय सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और आपको कर्ज के जाल में लंबा फंसा सकता है.