&format=webp&quality=medium)
पर्सनल लोन लेने वालों को 4 मिथ को समझना जरूरी होता (प्रतीकात्मक फोटो)
आज के टाइम में पर्सनल लोन किसी भी अचानक या प्लान किए गए खर्च को संभालने का आसान तरीका बन चुका है. शादी, घर की मरम्मत, मेडिकल खर्च, ट्रैवल या पुराने कर्ज को चुकाने जैसे कई कामों के लिए लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, पर्सनल लोन की लोकप्रियता के बावजूद इससे जुड़े कई ऐसे मिथक हैं, जो लोगों को भ्रमित करते हैं और गलत फैसले लेने पर मजबूर कर देते हैं.
जवाब: पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन होता है, जिसमें आपको किसी गारंटी या संपत्ति की जरूरत नहीं होती है.अक्सर लोग इसे शादी, मेडिकल खर्च, ट्रैवल, एजुकेशन या पुराने कर्ज चुकाने के लिए इसको लेते हैं. ये लोन जल्दी मिल जाता है और आसान EMI में चुकाया जा सकता है, इसलिए अचानक खर्च या फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने का पर्सनल लोन एक अच्छा तरीका माना जाता है.
सवाल: कैसे पर्सनल लोन से जुड़े मिथकों का सच जानकर और सही जानकारी के साथ लें समझदारी से भरा फैसला?
इस लोन से क्रेडिट स्कोर खराब होता है ये भी पूरी तरह से गलत है
असल में अगर आप समय पर EMI चुकाते हैं, तो आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर हो सकता है
इसलिए जिम्मेदारी से लोन संभालना आपके फाइनेंशियल प्रोफाइल को मजबूत बनाता हैय
यह भी पढ़ें: अलर्ट! पर्सनल लोन एग्रीमेंट पर साइन करने से पहले पढ़ लें ये 5 शर्तें, वरना छिपे हुए चार्ज करा देंगे बड़ा नुकसान
पर्सनल लोन पर ब्याज दरें हमेशा ज्यादा नहीं होतीं, सही विकल्प चुनने पर आपको बेहतर रेट मिल सकते हैं
अब डिजिटल और पेपरलेस प्रोसेस के चलते लोन लेना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गया है
पर्सनल लोन सिर्फ इमरजेंसी के लिए नहीं, बल्कि ट्रैवल, एजुकेशन और खर्च मैनेज करने के लिए भी लिया जा सकता है
कुछ बैंक अब बिना फोरक्लोजर चार्ज और बिना छिपे शुल्क के पारदर्शी लोन सुविधा दे रहे हैं
आज के इस दौर में कुछ नए और स्मार्ट लोन ऑप्शन भी मौजूद हैं, जो पारंपरिक लोन से अलग और सुविधाजनक हैं.असल में ये ऑप्शन आपको जरूरत के हिसाब से पैसा निकालने, कम ब्याज देने और आसान प्रोसेस का फायदा देते हैं.
पर्सनल लोन से जुड़े मिथक कई बार लोगों को गलत दिशा में ले जाते हैं.तो इसलिए जरूरी है कि आप सही जानकारी के आधार पर ही डिसीजन लें.तो याद रखें कि हर लोन महंगा नहीं होता और हर प्रोसेस मुश्किल नहीं होता. ऐसे में सही इस्तेमाल से लोन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.जी हां समझदारी से लिया गया लोन आपकी फाइनेंशियल लाइफ को आसान बना सकता है.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)
FAQs
1. पर्सनल लोन क्या होता है?
पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन है, जो बिना गारंटी के मिलता है और अलग-अलग जरूरतों के लिए लिया जाता है
2. क्या पर्सनल लोन पर ब्याज हमेशा ज्यादा होता है?
नहीं, ब्याज दर आपके क्रेडिट स्कोर और बैंक पर निर्भर करती है, सही ऑप्शन चुनने पर कम दर भी मिल सकती है
3. क्या पर्सनल लोन लेना मुश्किल होता है?
अब डिजिटल प्रक्रिया के कारण लोन लेना आसान और तेज हो गया है
4. क्या पर्सनल लोन सिर्फ इमरजेंसी के लिए होता है?
नहीं, इसका इस्तेमाल ट्रैवल, एजुकेशन और अन्य जरूरतों के लिए भी किया जाता है
5. क्या पर्सनल लोन लेने से क्रेडिट स्कोर खराब होता है?
अगर समय पर EMI चुकाई जाए तो क्रेडिट स्कोर बेहतर हो सकता है