SBI की चेतावनी! त्योहारों में भूलकर भी न करें ये 4 गलती, खाली हो सकता है अकाउंट

SBI Alert: बढ़ती फ्रॉड की घटनाओं के बीच ग्राहकों को सावधान रहने की जरूरत है. फ्रॉड सिर्फ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से ही नहीं बल्कि एटीएम के जरिए भी हो रहे हैं.
SBI की चेतावनी! त्योहारों में भूलकर भी न करें ये 4 गलती, खाली हो सकता है अकाउंट

SBI समय-समय पर अपने ग्राहकों को अलर्ट करता है और सेफ बैंकिंग के टिप्स देता है.

देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए चेतावनी जारी की है. SBI ने कहा है कि बढ़ती फ्रॉड की घटनाओं के बीच त्योहारी सीजन में ग्राहकों को अलर्ट रहने की जरूरत है. खासकर ऑनलाइन शॉपिंग के वक्त ग्राहक अपनी डिटेल्स का संभलकर इस्तेमाल करें. साथ ही एटीएम से कैश निकालते वक्त भी सावधान रहें. स्टेट बैंक ने अलर्ट किया है कि ग्राहक भूलकर भी ऐसी गलती न करें, जिससे उनका बैंक अकाउंट हैकर्स के हाथ लग जाए. बता दें, SBI समय-समय पर अपने ग्राहकों को अलर्ट करता है और सेफ बैंकिंग के टिप्स देता है.

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हुए रखें ध्यान
स्टेट बैंक ने ग्राहकों को टिप्स दिए हैं कि ऑनलाइन और एटीएम से बैंकिंग के वक्त क्या करना चाहिए और क्या नहीं. SBI के मुताबिक, ग्राहकों को पब्लिक डिवाइस, ओपन नेटवर्क और फ्री वाई-फाई जोन से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं करने चाहिए. बैंक के मुताबिक, पब्लिक डिवाइस का इस्तेमाल करने से ग्राहक की निजी जानकारी लीक होने का खतरा रहता है.

भूलकर भी डिटेल्स शेयर न करें
स्टेट बैंक के मुताबिक, दूसरे टिप्स यह है कि कभी किसी को अपना OTP (वन टाइम पासवर्ड), पिन नंबर, डेबिट या क्रेडिट कार्ड का CVV नंबर को न बताएं. बैंक के मुताबिक, ज्यादातर फ्रॉड इसी तरह किए जाते हैं. फोन कॉल पर बैंक का नाम लेकर आपके कार्ड को ब्लॉक करने की चेतावनी देते हैं और पासवर्ड बदलने के लिए आपसे ओटीपी या कार्ड के पीछे लिखा CVV नंबर मांगते हैं. ऐसी धोखाधड़ी से सावधान रहें.

Add Zee Business as a Preferred Source

फोन में सेव न रखें बैंक डिटेल्स
स्टेट बैंक का कहना है कि कभी भी अपने बैंक अकाउंट या ऑनलाइन बैंकिंग की जानकारी को फोन में सेव करके नहीं रखना चाहिए. बैंक ने कहा है कि बैंक अकाउंट नंबर, पासवर्ड, एटीएम कार्ड का नंबर या फिर इसकी तस्वीर खींचकर रखने से भी आपकी जानकारी लीक होने का खतरा रहता है.

कार्ड डिटेल्स किसी से शेयर न करें
SBI के मुताबिक, अपने एटीएम का इस्तेमाल खुद ही करना चाहिए. दूसरे से अपना एटीएम या कोई भी कार्ड इस्तेमाल नहीं कराना चाहिए. इसके अलावा कार्ड की डिटेल्स को भी किसी से शेयर नहीं करना चाहिए. ऐसा करने पर आपके अकाउंट की जानकारी लीक हो सकती है. साथ ही बिना इजाजत लेन-देन हो सकता है.

बैंक नहीं मांगता कोई डिटेल्स
SBI ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी भी साझा की है कि वह अपने ग्राहकों से कभी भी यूजर आईडी, पिन, पासवर्ड, सीवीवी, ओटीपी, वीपीए (यूपीआई) जैसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगता है. ऐसे में हर ट्रांजेक्शन करते वक्त इन बातों का ख्याल रखें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6