&format=webp&quality=medium)
डिजिटल इंडिया के दौर में ऑनलाइन सुविधा जितनी बढ़ी है, साइबर ठगी के मामले भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहे हैं. ठग अब कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया, फर्जी ऐप, जॉब ऑफर और क्विक लोन जैसी चालों से लोगों को फंसा रहे हैं. इसीलिए गृह मंत्रालय ने नागरिकों को सतर्क करने के लिए एक साइबर सेफ्टी एडवाइजरी जारी की है. इसमें बताया गया है कि स्कैमर्स किन किन तरीकों से आम लोगों को फंसाते हैं और उनके अकाउंट को खाली कर देते हैं. यहां जानिए कैसे कुछ आसान सावधानियों से खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है.
ठग खुद को पुलिस, सीबीआई या सरकारी अधिकारी बताकर डराने की कोशिश करते हैं. कहते हैं कि आप पर केस दर्ज है, आपका डेटा गलत काम में इस्तेमाल हुआ है या आपका अकाउंट फ्रीज कर दिया जाएगा. घबराहट में लोग पैसे ट्रांसफर कर देते हैं. याद रखें असली पुलिस फोन पर पैसे नहीं मांगती.
ऐसी कॉल को तुरंत काटें और मामले की शिकायत www.cybercrime.gov.in पर या 1930 हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराएं.
फर्जी वेबसाइट या ऐप हाई रिटर्न का लालच देकर निवेश कराने की कोशिश करती हैं. कोई भी स्कीम SEBI रजिस्टर्ड न हो तो फ़ौरन बचें. “Double money, 20% monthly return” जैसे वादे हमेशा फ्रॉड होते हैं.
ध्यान रखें
सिर्फ सेबी मान्य ऐप/प्लेटफॉर्म पर ही भरोसा करें. सोशल मीडिया पर आए विज्ञापन या ग्रुप पर बिना सोचे समझे भरोसा न करें.
सोशल मीडिया या WhatsApp पर मिलता है -"घर बैठे ₹5,000–₹10,000 रोज़ कमाएं" वाला मैसेज. ये जॉब नहीं, ठगी का जाल है. पहले टास्क पूरा करवाते हैं, फिर ‘सिक्योरिटी डिपॉज़िट’ के नाम पर पैसे ले लेते हैं.
ध्यान रखें
सोशल मीडिया पर दिए जाने वाले इन विज्ञापनों के झांसे में न आएं.
"Loan approved in 5 minutes" वाले फोन कॉल या मैसेज के झांसे में न आए. ऐसे में स्कैमर्स आपका डेटा चोरी कर लेते हैं. उसके बाद ब्लैकमेल करते हैं.
ध्यान रखें
सिर्फ RBI/NBFC Verified ऐप से ही लोन लें. अपनी व्यक्तिगत जानकारी और बैंक डीटेल्स इस तरह कभी किसी से शेयर न करें.
अंजान लिंक पर क्लिक या कहीं से भी ऐप डाउनलोड करना आपके मोबाइल को ठगी का टूल बना सकता है. Telegram, WhatsApp, SMS से आए लिंक पर कभी क्लिक न करें.
ध्यान रखें
सिर्फ Play Store/App Store से ही डाउनलोड करें.
ठग बैंक, कुरियर, KYC, ई-कॉमर्स के नाम पर OTP मांगते हैं. इधर आपने OTP शेयर किया और उधर आपका अकाउंट खाली हो सकता है.
ध्यान रखें
कोई भी बैंक/कंपनी OTP नहीं मांगती, इसलिए कभी किसी से अपना ओटीपी शेयर न करें.
साफ मना करें. असली पुलिस फोन पर पैसे नहीं मांगती. तुरंत 1930 पर शिकायत करें.
अगर जॉब मिलने से पहले पैसे मांगे जा रहे हैं तो वो 100% फ्रॉड है.
सिर्फ RBI/NBFC मान्यता प्राप्त ऐप ही सुरक्षित हैं. बाकी ऐप डेटा चोरी और ब्लैकमेल कर सकते हैं.
तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.