Free वाला Credit Card लें या एनुअल चार्ज वाला? बैंक एजेंट भी नहीं बता पाते पीछे का गणित, समझिए पूरा कैलकुलेशन

क्रेडिट कार्ड (Credit Cards) के इतने फायदे हैं कि आजकल अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल करने लगे हैं. हालांकि, गिने-चुने लोग ही हैं जो इसका सही तरीके से इस्तेमाल कर पाते हैं. अधिकतर लोग तो ये भी नहीं जानते कि उन्हें एनुअल चार्ज (Annual Charge) वाला क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए या फ्री वाला.
Free वाला Credit Card लें या एनुअल चार्ज वाला? बैंक एजेंट भी नहीं बता पाते पीछे का गणित, समझिए पूरा कैलकुलेशन

क्रेडिट कार्ड (Credit Cards) के इतने फायदे हैं कि आजकल अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल करने लगे हैं. हालांकि, गिने-चुने लोग ही हैं जो इसका सही तरीके से इस्तेमाल कर पाते हैं. अधिकतर लोग तो ये भी नहीं जानते कि उन्हें एनुअल चार्ज (Annual Charge) वाला क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए या फ्री वाला. अधिकतर लोग तो यही सोचते हैं कि वह ऐसा कार्ड लें, जिस पर कोई एनुअल चार्ज ना लगे, लेकिन सिर्फ इसी आधार पर क्रेडिट कार्ड नहीं लेना चाहिए.

पहले समझिए लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड को

लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड का मतलब है कि आपके क्रेडिट कार्ड पर कोई सालाना चार्ज नहीं लगेगा. जब भी कोई बैंक यह कहते हुए क्रेडिट कार्ड बेचना चाहता है तो बहुत से लोग सोचते हैं कि कार्ड ले लेते हैं, अगर इस्तेमाल नहीं भी करेंगे तो कोई चार्ज तो लगेगा नहीं.

Add Zee Business as a Preferred Source

किसके लिए अच्छा है ये कार्ड?

जो लोग क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना शुरू कर रहे हैं या फिर सिर्फ एक बैकअप की तरह क्रेडिट कार्ड रखना चाहते हैं, उनके लिए ऐसे कार्ड अच्छे हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा तो यही है आप भले ही कार्ड इस्तेमाल करें या नहीं आपको कोई नुकसान नहीं होगा, सिर्फ फायदा ही होगा.

क्या हैं खामियां?

ऐसे कार्ड पर अक्सर बैंकों की तरफ से कम फायदे दिए जाते हैं. बैंक ऐसे कार्ड पर अक्सर कम रिवॉर्ड प्वाइंट देते हैं. साथ ही इसके साथ मिलने वाले फायदे भी कम रहते हैं.

सालाना चार्ज वाले कार्ड के बारे में भी जान लें

जो क्रेडिट कार्ड सालाना चार्ज वाले होते हैं, उन पर हर साल एक तय चार्ड लगता है. यह चार्ज 500 रुपये, 1000 रुपये, 3000 रुपये, 5000 रुपये या उससे ज्यादा भी हो सकता है. इन कार्ड पर बैंक की तरफ से बहुत सारे फायदे ऑफर किए जाते हैं, जैसे भारी कैशबैक, लाउंज एक्सेस, विदेश यात्रा में फायदे.

तो आपको कौन सा कार्ड लेना चाहिए?

अगर आप पहली बार क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं तो मुफ्त वाला कार्ड ले सकते हैं, ताकि आप उसे इस्तेमाल करने का सही तरीका समझ सकें. हालांकि, आपको यह ध्यान रखना होगा कि आपको फायदे कुछ कम मिलेंगे. अगर आपको लगता है कि आप क्रेडिट कार्ड अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं और एक तय सीमा तक पैसे खर्च कर सकते हैं तो आप एनुअल चार्ज वाला कार्ड ले सकते हैं. आप चाहे तो ऐसा कार्ड भी ले सकते हैं, जिसमें एक तय सीमा तक खर्च करने पर आपका एनुअल चार्ज माफ कर दिया जाता है.

VIDEO: Credit Card पर एक गलती और बैंक हर रोज देगा ₹500!

क्रेडिट कार्ड लेने से पहले करें ये काम

सबसे पहले तो आपको ये कैलकुलेट करना चाहिए आपका मंथली खर्च कितना है. एक बार जब आपको अपना बजट समझ आ जाए तो आपको ये फैसला लेने में आसानी होगी कि आपको कौन सा कार्ड लेना है. क्रेडिट कार्ड लेने से पहले ये भी जरूर कैलकुलेट करें कि आपका ज्यादातर खर्च कहां होता है, जैसे ग्रॉसरी, डाइनिंग, ट्रैवल. बता दें कि अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग कार्ड दिए जाते हैं. कुछ ग्रॉसरी पर ज्यादा फायदे देते हैं तो कुछ डाइनिंग या ट्रैवल पर. अगर आप ये सब कैलकुलेट करने के बाद क्रेडिट कार्ड लेंगे तो आपको फायदा होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6