&format=webp&quality=medium)
कुछ बैंकों में 1 अप्रैल 2026 से ATM से जुड़े नियम बदल रहे हैं.
1 अप्रैल से न केवल नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो रहा है, बल्कि आपकी बैंकिंग आदतों पर भी 'नियमों का पहरा' बैठने वाला है. अगर आप अक्सर ATM से पैसे निकालते हैं या कार्ड घर भूल जाने पर UPI के जरिए कैश निकालते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है.
देश के 3 बड़े बैंकों ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए ट्रांजैक्शन की सीमाओं और चार्जेस में बदलाव किया है. आइए आसान भाषा में समझते हैं कि आपकी जेब पर इसका क्या असर पड़ेगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
HDFC बैंक ने कार्डलेस (बिना कार्ड के) कैश निकालने वालों के लिए नियम कड़े कर दिए हैं:
मंथली लिमिट में शामिल: अब आप फोन से स्कैन करके जो पैसा निकालते हैं, उसे अलग नहीं बल्कि आपके महीने के 5 फ्री ट्रांजैक्शन में ही गिना जाएगा.
एक्स्ट्रा चार्ज: अगर आपकी महीने की फ्री लिमिट खत्म हो गई, तो UPI से कैश निकालने पर भी आपको ₹23 + टैक्स प्रति ट्रांजैक्शन देना होगा.
पुराना नियम: अपने ATM पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन और दूसरे बैंकों के ATM पर मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें- ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं? तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है पूरा बैंक अकाउंट!
पंजाब नेशनल बैंक ने सुरक्षा और डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए 'कैश' पर कैंची चलाई है:
लिमिट में कटौती: प्रीमियम डेबिट कार्ड्स पर डेली विड्रॉल लिमिट को सीधा 50% कम कर दिया गया है.
प्लेटिनम/गोल्ड/बिजनेस कार्ड: पहले आप ₹1 लाख निकाल सकते थे, अब केवल ₹50,000 ही निकाल पाएंगे.
सिलेक्ट/सिग्नेचर कार्ड: पहले की ₹1.5 लाख की लिमिट अब घटकर मात्र ₹75,000 रह गई है.
ये भी पढ़ें- 1 अप्रैल से बदलने वाले हैं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के नियम, लागू हो जाएंगे RBI के दिशा-निर्देश, जानिए आपके लिए क्या बदलेगा
बंधन बैंक ने अपने ट्रांजैक्शन स्ट्रक्चर को पूरी तरह रिवाइज किया है:
अपने ATM पर: महीने में केवल 5 बार पैसा निकालना (Financial Transaction) फ्री होगा. बैलेंस चेक करना फ्री रहेगा.
दूसरे बैंकों के ATM पर:
मेट्रो शहर (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद): महीने में केवल 3 बार फ्री ट्रांजैक्शन.
नॉन-मेट्रो शहर: महीने में 5 बार फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा.
नोट: दूसरे बैंकों के ATM पर बैलेंस चेक करना भी इन फ्री लिमिट्स में गिना जाएगा.
ये भी पढ़ें- 1 अप्रैल 2026 की सुबह PAN Card को लेकर बदल जाएंगे 8 नियम! घर-कार खरीदना, होटल बिल सब पर होगा असर, जानना जरूरी
| HDFC बैंक | UPI कैश विड्रॉल | फ्री लिमिट के बाद ₹23 + टैक्स |
| PNB | डेली कैश लिमिट (Gold/Platinum) | ₹1 लाख से घटकर ₹50,000 |
| PNB | डेली कैश लिमिट (Signature) | ₹1.5 लाख से घटकर ₹75,000 |
| बंधन बैंक | मेट्रो शहरों में फ्री ट्रांजैक्शन | केवल 3 बार (दूसरे बैंक ATM पर) |
| बंधन बैंक | अपने ATM पर फ्री विड्रॉल | अधिकतम 5 बार प्रति माह |
1 अप्रैल से पहले अपनी बैंकिंग स्ट्रैटेजी बदल लें. कोशिश करें कि महीने की शुरुआत में ही जरूरत का कैश निकाल लें ताकि बार-बार ATM जाने पर लगने वाले एक्स्ट्रा चार्जेस से बचा जा सके. साथ ही, अगर आप PNB के ग्राहक हैं और किसी बड़ी खरीदारी के लिए कैश की जरूरत है, तो चेकबुक का इस्तेमाल करना अब बेहतर विकल्प होगा.
1- क्या बैलेंस चेक करने पर भी चार्ज लगेगा?
बंधन बैंक में दूसरे बैंकों के ATM पर बैलेंस चेक करना फ्री लिमिट में गिना जाएगा. HDFC और PNB में अपने ATM पर यह आमतौर पर फ्री रहता है.
2- UPI से कैश निकालने की सुविधा क्या है?
यह 'QR Cash' सुविधा है जिसमें आप बिना डेबिट कार्ड के, बैंक ऐप या UPI ऐप से ATM स्क्रीन पर कोड स्कैन करके पैसा निकाल सकते हैं.
3- मेट्रो शहरों में कौन-कौन से शहर शामिल हैं?
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद को मुख्य मेट्रो शहरों की श्रेणी में रखा गया है.
4- क्या यह नियम सैलरी अकाउंट पर भी लागू हैं?
हां, HDFC और अन्य बैंकों ने स्पष्ट किया है कि सेविंग्स और सैलरी दोनों अकाउंट्स के लिए फ्री ट्रांजैक्शन की सीमाएं समान रहेंगी.
5- अगर इमरजेंसी में ज्यादा कैश चाहिए तो क्या करें?
आप बैंक ब्रांच जाकर विड्रॉल स्लिप या चेक के जरिए अपनी जरूरत के अनुसार कैश निकाल सकते हैं, वहां ATM वाली डेली लिमिट लागू नहीं होती.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)