&format=webp&quality=medium)
अगर आप मार्च में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने वाले हैं, तो पहले ये तारीखें जरूर देख लें.असल में RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक फरवरी और मार्च 2026 में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.ध्यान रहे, हर राज्य में छुट्टियां एक जैसी नहीं होतीं। यानी कुछ शहरों में बैंक बंद होंगे, तो कहीं खुले भी रह सकते हैं.
जी हां मार्च के महीने में जहां होली का त्योहार है तो वहीं इस महीने में बैंक की भी खूब छुट्टियां होने वाली हैं. इस महीने में अलग अलग राज्य के हिसाब के करीब 10 से 11 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. हालांकि छुट्टी के दिन भी आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन चेक क्लियरेंस और काउंटर पर होने वाले काम नहीं होंगे.
3 मार्च – होली (दूसरा दिन) / धुलंडी / डोल जात्रा
मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, भोपाल, कोलकाता समेत कई शहरों में बैंक बंद
4 मार्च – होली / धुलेटी / याओसांग (दूसरा दिन)
दिल्ली, अहमदाबाद, चंडीगढ़, भुवनेश्वर, रायपुर, शिमला समेत कई शहरों में छुट्टी
13 मार्च – चपचार कुट
आइजोल और जम्मू में बैंक बंद
17 मार्च – शब-ए-कद्र
इंफाल, जम्मू, श्रीनगर में छुट्टी
19 मार्च – गुड़ी पड़वा / उगादी / तेलुगु नववर्ष / नवरात्रि (पहला दिन)
मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद समेत कई शहरों में बैंक बंद
20 मार्च – ईद-उल-फितर / जुमात-उल-विदा
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, जयपुर समेत देश के कई शहरों में छुट्टी
21 मार्च – रमजान ईद (शव्वाल-1) / सरहुल
मुंबई, लखनऊ, कोलकाता, पटना, रांची सहित कई शहरों में बैंक बंद
26 मार्च – श्री राम नवमी
मुंबई, जयपुर, भोपाल, कोलकाता, पटना समेत कई जगह छुट्टी
27 मार्च – श्री राम नवमी (चैते दशैं)
मुंबई, लखनऊ, जयपुर, गंगटोक सहित कई शहरों में बैंक बंद
31 मार्च – महावीर जयंती
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, पटना, रांची समेत कई शहरों में बैंक बंद
सलाह यही है कि बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी की पुष्टि कर लें, ताकि आपका जरूरी काम अटक न जाए.

बैंक की ब्रांच बंद होने पर भी ग्राहकों के काम पूरी तरह नहीं रुकने वाले हैं. असल में छुट्टियों के दौरान नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से रोज की चरह से चलती रहेंगी, जिससे आप घर बैठे ट्रांसफर और भुगतान कर सकेंगेय हालांकि चेक क्लियरेंस, नकद जमा या पासबुक अपडेट जैसे कामों के लिए बैंक खुलने तक इंतजार करना पड़ेगा.
आपको बता दें कि आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं हैं. असल में अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों और खास मौकों के हिसाब से अवकाश तय किया जाता है.तो फिर इसलिए बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने से पहले अपने राज्य की हॉलिडे लिस्ट देख लेना समझदारी होगी.
FAQs
1. मार्च 2026 में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
करीब 10–11 दिन, राज्य के अनुसार छुट्टियां अलग होंगी
2. क्या पूरे देश में एक जैसी बैंक छुट्टी होती है?
नहीं, छुट्टियां स्थानीय त्योहारों के आधार पर तय होती हैं
3. क्या छुट्टी के दिन ऑनलाइन बैंकिंग चलेगी?
हाँ, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं चालू रहेंगी
4. क्या चेक क्लियरेंस होगा?
नहीं, ब्रांच बंद रहने पर चेक क्लियरेंस और काउंटर सेवाएं नहीं होंगी
5. बैंक जाने से पहले क्या करें?
अपने शहर की RBI हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक करें
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)