Makar Sankranti Bank Holiday: मकर संक्रान्ति पर क्‍या आपके शहर में बंद रहेंगे बैंक? देख लें RBI का Calendar

Bank holidays on Makar Sankranti, Lohri, Pongal 2025: 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति का त्‍योहार है. इस बीच तमाम जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा. जानिए क्‍या आपके शहर में बैंक बंद रहेंगे? 
Makar Sankranti Bank Holiday: मकर संक्रान्ति पर क्‍या आपके शहर में बंद रहेंगे बैंक? देख लें RBI का Calendar

Bank Holiday on Makar Sankranti: जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रान्ति (Makar Sankranti) का त्‍योहार मनाया जाता है. हर साल ये पर्व 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है. इस त्‍योहार को खिचड़ी, पोंगल, उत्‍तरायण और काइट फेस्टिवल जैसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है. इस साल 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति है. इस मौके पर तमाम जगहों पर बैंकों में छुट्टी रहती है. क्‍या आपके शहर में मकर संक्रान्ति पर बैंक बंद रहेंगे? जानिए क्‍या कहता है RBI का Holidays Calendar.

जानिए 14 जनवरी को कहां-कहां रहेगी छुट्टी

आरबीआई कैलेंडर के मुताबिक 14 जनवरी मंगलवार को देश के तमाम शहरों में बैंक बंद रहेंगे. जिन शहरों में 14 जनवरी को छुट्टी रहेगी, उनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश), हैदराबाद (तेलंगाना), ईटानगर, कानपुर और लखनऊ शामिल हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

जनवरी में और कब-कब पड़ेंगी छुट्टियां

चेन्‍नई में 14, 15 और 16 जनवरी तक बैंक की छुट्टी रहेगी. 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति की वजह से छुट्टी होगी. 15 जनवरी 2025 को तिरुवल्लुवर दिवस के कारण केवल चेन्नई में बैंक बंद रहने वाले हैं, वहीं 16 जनवरी 2025 को चेन्नई में उझावर थिरुनल के कारण बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इसके अलावा 23 जनवरी 2025 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और वीर सुरेंद्र साईं जयंती के कारण कोलकाता, अगरतला और भुवनेश्वर के बैंकों की छुट्टी होगी. 25 जनवरी 2025 को इस महीने का चौथा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

January 20251261114151623
Agartala
Ahmedabad
Aizawl
Belapur
Bengaluru
Bhopal
Bhubaneswar
Chandigarh
Chennai
Dehradun
Gangtok
Guwahati
Hyderabad - Andhra Pradesh
Hyderabad - Telangana
Imphal
Itanagar
Jaipur
Jammu
Kanpur
Kochi
Kohima
Kolkata
Lucknow
Mumbai
Nagpur
New Delhi
Panaji
Patna
Raipur
Ranchi
Shillong
Shimla
Srinagar
Thiruvananthapuram

राज्‍यों के हिसाब से होती हैं छुट्टियां

बता दें कि बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक सी नहीं होती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों का पूरा ब्यौरा दिया होता है. बैंकों के बंद रहने के बावजूद भी ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी. छुट्टियों के दिन भी लोग ऑनलाइन बैंकिंग की सहायता से अपने सारे काम निपटा सकते हैं. आज के समय में बैंक की ज्यादातर सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं. इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6