&format=webp&quality=medium)
RBI की मौद्रिक नीति बैठक के बाद अब आम लोन ग्राहकों के लिए राहत की खबरें सामने आ रही हैं. Reserve Bank of India ने दिसंबर की शुरुआत में रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करते हुए इसे 5.50 फीसदी से घटाकर 5.25 फीसदी कर दिया. इसके बाद कई बड़े बैंकों ने अपने लोन (Loan) की दरें घटाने का ऐलान कर दिया है.
इसका सीधा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा, जिनके लोन Repo Linked या External Benchmark से जुड़े हुए हैं. SBI, Canara Bank, PNB, Indian Overseas Bank, Bank of Baroda, Indian Bank और Bank of Maharashtra जैसे बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की है. इससे होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की EMI कम होगी. आइए जानते हैं किन-किन बैंकों ने ब्याज दर घटाकर कितनी कर दी.
Canara Bank ने अपने Repo Linked Benchmark Lending Rate यानी RLLR में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है. बैंक का RLLR अब 8.25 फीसदी से घटकर 8.00 फीसदी हो गया है. यह नई दर 12 दिसंबर 2025 से लागू हो चुकी है.
Canara Bank के उन मौजूदा ग्राहकों को इसका सीधा फायदा मिलेगा, जिनके लोन RLLR से जुड़े हैं. बैंक के मुताबिक EMI कम हो सकती है या फिर लोन की अवधि घटाई जा सकती है, यह लोन एग्रीमेंट की शर्तों पर निर्भर करेगा.
Punjab National Bank ने भी अपने Repo Linked Lending Rate में कटौती की है. बैंक ने RLLR को 8.35 फीसदी से घटाकर 8.10 फीसदी कर दिया है, जिसमें 10 बेसिस पॉइंट का बैंक स्प्रेड शामिल है. PNB की यह नई दरें 6 दिसंबर 2025 से लागू हैं. इससे PNB के लाखों ग्राहकों को EMI में राहत मिलने की उम्मीद है.
Indian Overseas Bank ने भी RBI के फैसले के बाद अपने लेंडिंग रेट संशोधित किए हैं. बैंक का RLLR अब 8.10 फीसदी हो गया है, जो 15 दिसंबर 2025 से लागू है. इसके अलावा IOB का 1 साल का MCLR 8.80 फीसदी और 3 साल का MCLR 8.85 फीसदी रखा गया है. इससे अलग-अलग तरह के लोन पर असर पड़ेगा.
State Bank of India ने भी अपने ग्राहकों को राहत दी है. SBI ने EBLR और RLLR दोनों में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है. SBI EBLR दर 8.15 फीसदी से घटकर 7.90 फीसदी हो गई है. वहीं SBI RLLR दर 7.75 फीसदी से घटकर 7.50 फीसदी हो गई है. हालांकि, अंतिम ब्याज दर ग्राहक के क्रेडिट रिस्क प्रोफाइल और बैंक स्प्रेड पर निर्भर करेगी. फिर भी इससे EMI में कमी तय मानी जा रही है.
ये भी पढ़ें- समय से पहले लोन चुकाने पर जुर्माना क्यों! पर्सनल लोन पर बैंक क्यों लगाते हैं प्रीपेमेंट पेनल्टी?
Bank of Baroda ने अपने BRLLR को 8.15 फीसदी से घटाकर 7.90 फीसदी कर दिया है. यह नई दरें 6 दिसंबर 2025 से लागू होंगी.
वहीं Indian Bank ने RLLR को 8.20 फीसदी से घटाकर 7.95 फीसदी कर दिया है. बैंक के अनुसार यह दरें पूरी एसेट पोर्टफोलियो पर लागू होंगी.
Bank of India ने Repo Based Lending Rate को 8.35 फीसदी से घटाकर 8.10 फीसदी कर दिया है. यह बदलाव 5 दिसंबर 2025 से लागू है.
Bank of Maharashtra ने खासतौर पर रिटेल ग्राहकों को राहत दी है. अब Home Loan Rate 7.35 फीसदी से घटाकर 7.10 फीसदी हो गए हैं. वहीं Car Loan Rate 7.70 फीसदी से घटाकर 7.45 फीसदी हो गए हैं. इतना ही नहीं, बैंक ने इन लोन पर प्रोसेसिंग फीस भी पूरी तरह माफ कर दी है.
अगर आपका लोन Repo Linked है, तो इस कटौती का असर सीधे EMI पर दिखेगा. उदाहरण के तौर पर 30 लाख रुपये के होम लोन पर EMI हर महीने कुछ हजार रुपये तक कम हो सकती है. लंबे समय में यह बचत लाखों रुपये तक पहुंच सकती है.
RBI की रेपो रेट कटौती के बाद बैंकों की यह तेज प्रतिक्रिया लोन लेने वालों के लिए राहत भरी है. होम लोन, कार लोन और दूसरे रिटेल लोन सस्ते होने से मांग बढ़ सकती है. अगर आप नया लोन लेने की सोच रहे हैं या पहले से लोन चला रहे हैं, तो यह समय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
RBI की तरफ से बैंकों को दिया जाने वाला ब्याज दर.
Repo Linked Lending Rate.
ब्याज दर घटने से.
Repo Linked लोन पर असर होगा.
External Benchmark Lending Rate.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)