खराब सिबिल स्कोर भी नहीं रोक पाएगा आपका रास्ता, अब ऐसे मिलेगा Home Loan! बस अपना लें ये तरकीब

कम सिबिल स्कोर (Low CIBIL) के कारण होम लोन नहीं मिल रहा? तो अब परेशान न हों. क्योंकि अब 650 से कम स्कोर पर भी अपना घर खरीदना मुमकिन है. जानिए कैसे और कुछ आसान टिप्स की मदद से आप कम सिबिल होने के बावजूद आसानी से होम लोन पा सकते हैं.
खराब सिबिल स्कोर भी नहीं रोक पाएगा आपका रास्ता, अब ऐसे मिलेगा Home Loan! बस अपना लें ये तरकीब

सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच का एक नंबर है जो  'उधार चुकाने की काबिलियत' को पेश करता है  (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)

हमेशा से ही अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता.लेकिन अक्सर जब खरीदने के लिए होम लोन लेने के लिए जब बैंक जाते हैं, तो 'लो क्रेडिट स्कोर' या 'खराब सिबिल' (CIBIL) की वजह से लोन रिजेक्ट हो जाता है और फिर खरीदने का सपना भी होल्ड हो जाता है. लेकिन क्या इसका मतलब यह है कि आपको कभी लोन नहीं मिलेगा? बिल्कुल नहीं! कम क्रेडिट स्कोर के बाद भी होम लोन लेने के कई रास्ते खुले हैं.

शायद आपको ये पता नहीं है कि अगर सिबिल स्कोर 700 से कम है, तो भी आप होम लोन ले सकते हैं. जी हां बस इसके लिए इसके लिए पारंपरिक बैंकों के बजाय NBFCs की तरफ रुख करना चाहिए. इतना ही नहीं जॉइंट लोन (Co-applicant), ज्यादा डाउन पेमेंट या अपनी आमदनी का पुख्ता सबूत देकर आप लोन हासिल कर सकते हैं.

सिबिल स्कोर आखिर है क्या?

  • सिबिल स्कोर 300 से 900 के बीच का एक नंबर है जो 'उधार चुकाने की काबिलियत' को पेश करता है
  • 700-900: बेहतरीन (लोन आसानी से मिलता है)
  • 600-700: औसत (मेहनत करनी पड़ेगी)
  • 300-600: कम (लोन मिलना मुश्किल होता है, पर नामुमकिन नहीं)

कम सिबिल स्कोर का होम लोन पर क्या असर पड़ता है?

  • सरकारी और प्राइवेट बैंक 700 या उससे ज्यादा का स्कोर पसंद करते हैं
  • स्कोर कम है, तो बैंक को लगता है कि पैसा देना रिस्की हो सकता है
  • ऐसे में बैंक लोन रिक्वेस्ट रिजेक्ट करते हैं या फिर बहुत ज्यादा ब्याज दर लेते हैं


कम क्रेडिट स्कोर पर लोन पाने के 4 पक्के तरीके

को-एप्लीकेंट (Joint Loan) के साथ अप्लाई करें

किसी कारण से अगर आपका स्कोर खराब है, तो अपनी पत्नी या परिवार के किसी ऐसे सदस्य को साथ जोड़ें जिसका क्रेडिट स्कोर अच्छा हो, ऐसा करने से बैंक का भरोसा बढ़ जाता है.

ज्यादा डाउन पेमेंट दें

अगर आप घर की कीमत का करीब 30-40% खुद चुका देते हैं, तो बैंक को रिस्क कम लगता है और वो कम स्कोर पर भी लोन दे देते हैं

NBFC और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां

असल में कई कंपनियां जो स्कोर 650 या उससे भी कम होने पर भी लोन आसानी से ऑफर करती हैं. यहां सिर्फ आधार और पैन कार्ड पर भी लोन मिल सकता है.

स्कोर सुधारने का वक्त लें

अगर बहुत जल्दी नहीं है, तो पहले अपने पुराने छोटे कर्ज चुकाएं और 6 महीने तक समय पर EMI भरें,इससे स्कोर अपने आप सुधर जाएगा


आपके लिए इसका क्या मतलब है?

  • लोन बड़े सरकारी बैंकों से रिजेक्ट हो गया है, तो निराश ना हों
  • कम सिबिल स्कोर पर दूसरे ऑप्शन खोजना बेस्ट है
  • हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की मदद से लोन पा सकते हैं
  • हालांकि ब्याजदर को चेक करना बिल्कुल भी ना भूलें
loan

अब आगे क्या करें?

  • सबसे पहले अपना सिबिल स्कोर चेक करें
  • अगर स्कोर कम है, तो अपने पास की किसी NBFC ब्रांच में जाकर सलाह लें
  • अपने सभी बैंक स्टेटमेंट्स और पहचान पत्र तैयार रखें
  • कोशिश करें कि घर के प्राइस का एक बड़ा हिस्सा खुद जमा कर सकें


होम लोन लेने से पहले खुद से पूछे ये सवाल

क्या 600 सिबिल स्कोर पर होम लोन मिल सकता है?

हां, ICICI HFC जैसी संस्थाएं 650 या उससे कम स्कोर पर भी लोन देती हैं, बशर्ते आपके पास आय का जरिया हो

क्या कम स्कोर पर ब्याज दर ज्यादा लगती है?

जी हां, रिस्क ज्यादा होने की वजह से बैंक आपसे 1% से 2% तक ज्यादा ब्याज वसूल सकते हैं

क्या बिना ITR के होम लोन संभव है?

कुछ खास स्कीमों में बिना ITR के भी लोन मिलता है, बस आपके बैंक खाते में एक न्यूनतम बैलेंस (₹1500 से ₹3000) होना चाहिए.

आपके काम की बात

अक्सर कम सिबिल स्कोर के साथ होम लोन लेना काफी मुश्किल ये भरा हो जाता है, लेकिन नामुमकिन नहीं बस आपको सही जगह और सही स्कीम की जानकारी होनी चाहिए. सरकारी योजनाओं का फायदा उठाएं, जॉइंट लोन का विकल्प चुनें या फिर दूसरे फाइनेंशिन ऑप्शन तो तलाशें. एक बात हमेशा सही प्लानिंग और जानकारी के साथ आसानी से घर खरीदने के लिए होम लोन मिल सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 सिबिल स्कोर सुधरने पर क्या ब्याज कम हो सकता है?

स्कोर अच्छा होने पर आप अपना लोन कम ब्याज वाले दूसरे बैंक में ट्रांसफर करा सकते हैं

Q2 होम लोन के लिए कम से कम कितनी उम्र होनी चाहिए?

कम से कम 21 साल,लोन चुकाने की अधिकतम उम्र 60 से 65 साल तक हो सकती है

Q3 अगर लोन एक बार रिजेक्ट हो जाए, तो क्या करें?

तुरंत दोबारा अप्लाई न करें, 3-6 महीने रुकें, अपना स्कोर सुधारें और फिर कोशिश करें

Q4 क्या होम लोन पर टैक्स में छूट मिलती है?

आप हर साल चुकाए जाने वाले ब्याज और मूलधन (Principal) पर टैक्स बचा सकते हैं

Q5 क्या गांव में घर बनाने के लिए भी लोन मिल सकता है?

कई हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां अब गांवों में घर बनाने या पक्का करने के लिए लोन देती हैं

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6