लोन के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ठगों के इन 5 जालों को पहचानें और सेफ करें मेहनत की कमाई ये लेकर पर्सनल डिटेल तक

डिजिटल दौर में ऑनलाइन लोन आसान है, लेकिन फर्जी वेबसाइट, एडवांस फीस और नकली ऐप के जरिए ठगी भी बढ़ी हौ.तो जानिए 5 आम लोन स्कैम, रेड फ्लैग्स और सुरक्षित तरीके, ताकिloan scam warning 5 fraud traps bank account big safety tips आपकी निजी जानकारी और बैंक बैलेंस सेफ रहे.
लोन के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ठगों के इन 5 जालों को पहचानें और सेफ करें मेहनत की कमाई ये लेकर पर्सनल डिटेल तक

fake loan app fraud

आज के इस डिजिटल दौर में लोन लेना पहले से कहीं ज्यादा आसान सा हो गया है.अब बस कुछ ही क्लिक में आप पर्सनल लोन, बिजनेस लोन या अन्य क्रेडिट सुविधाओं के लिए चुटकियों में अप्लाई कर सकते हैं. लेकिन जहां सुविधा बढ़ती है, वहीं धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ जाते हैं.असल में ठग फर्जी वेबसाइट बनाकर, खुद को बैंक या फाइनेंस कंपनी बताकर लोगों से पैसे और निजी जानकारी ठग लेते हैं.जी हां लोन के नाम पर ठगी से सावधान रहें और 5 जाल पहचानें और अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित रखें.

असल में लोन स्कैम अब पहले से ज्यादा चालाक और खतरनाक हो चुके हैं.तो इसलिए हर किसी के लिए यह समझना बहुत ही जरूरी है कि ये धोखाधड़ी कैसे काम करती है और उनसे कैसे बचा जा सकता है.तो आइए जानते हैं 5 आम लोन स्कैम और उनसे बचाव के तरीके.

फर्जी लोन ऑफर स्कैम का पचड़ा क्या है?

Add Zee Business as a Preferred Source
  • लोन के नाम पर ठग आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं.
  • प्रोसेसिंग फीस, फर्जी ऐप और ‘गारंटीड लोन’ के मैसेज बड़े स्कैम का संकेत हो सकते हैं.
  • किसी भी लिंक पर क्लिक करने या पैसा देने से पहले चेक करें, वरना कमाई खतरे में पड़ सकती है.

बचाव कैसे करें?

  • लोन मिलने से पहले कोई भी फीस न दें
  • कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ब्रांच से जानकारी लें.
  • बहुत धांसू और असामान्य ऑफर से अलर्ट रहें
LOAN

फिशिंग और पहचान चोरी को समझें

  • स्कैम में ठग नकली ईमेल या मैसेज भेजकर आपको फर्जी वेबसाइट पर ले जाते हैं.
  • यहां आपसे PAN, आधार या बैंक डिटेल्स मांगी जाती हैं.
  • एक बार जानकारी मिल जाने पर उसका गलत यूज किया जाता है.

बचाव कैसे करें?

  • वेबसाइट का URL ध्यान से देखें, सेफ वेबसाइट “https” से शुरू होती है.
  • संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें.
  • हमेशा आधिकारिक नंबर या वेबसाइट से कांटेक्ट करें.

एडवांस फीस स्कैम बचना है जरूरी

  • स्कैम उन लोगों को निशाना बनाता है जिन्हें तुरंत पैसों की जरूरत होती है.
  • ठग “इंस्टेंट अप्रूवल” का लालच देकर GST, वेरिफिकेशन या और फीस के नाम पर एडवांस पैसे मांगते हैं.
  • पेमेंट के बाद या तो संपर्क बंद कर देते हैं या और पैसे मांगते रहते हैं.

बचाव कैसे करें?

  • असली बैंक प्रोसेसिंग फीस लोन राशि से काटते हैं, पहले नहीं मांगते
  • एजेंट के पर्सनल खाते में पैसे ट्रांसफर न करें
  • कंपनी की ऑथेंटिसिटी की ऑनलाइन जांच जरूर करें.

फर्जी लोन ऐप स्कैम से बचना है जरूरी

  • मोबाइल लोन ऐप्स के बढ़ते चलन के साथ कई नकली ऐप्स भी आ गए हैं.
  • ये ऐप्स आसान लोन का वादा अक्सर करते हैं.
  • वैसे इंस्टॉल करने के बाद आपके फोन की निजी जानकारी जैसे कॉन्टैक्ट्स, फोटो और बैंक डिटेल्स चुरा लेते हैं.
  • कुछ मामलों में तो ये लोग बाद में ब्लैकमेल भी करते हैं.

बचाव कैसे करें?

  • ऐप केवल ऑथेंटिक ऐप स्टोर से डाउनलोड करें.
  • रिव्यू और डेवलपर की जानकारी जरूर जांचें.
  • ऐप को अनावश्यक परमिशन नहीं दें.LOAN

फर्जी रिकवरी एजेंट स्कैम

  • ठग खुद को बैंक का रिकवरी एजेंट बताकर कॉल करके तुरंत भुगतान की धमकी देते हैं.
  • वे कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर पैसे मांगते हैं.
  • अक्सर उनके पास लोन से जुड़ी आंशिक जानकारी होती है, जिससे बात सच लगती है.

बचाव कैसे करें?

  • कॉलर की पहचान की जांच आधिकारिक चैनल से करें.
  • किसी भी निजी खाते में पेमेंट न करें.
  • सभी भुगतान और बातचीत का रिकॉर्ड रखें.

सवाल- लोन ऑफर में रेड फ्लैग कैसे पहचानें?

जवाब- बहुत कम ब्याज दर या “गारंटीड अप्रूवल”
खराब भाषा या अनऑफिशियल ईमेल आईडी
तुरंत डिसीजन लेने का दबाव
साफ रूल्स और डाक्यूमेंट्स न देना
अलर्ट रहना है सबसे बड़ी सावधानी.

अगर आप ठगी का शिकार हो जाएं तो क्या करें?

  • तुरंत बैंक को सूचित करें.
  • संदिग्ध खाते को फ्रीज करवाएं.
  • नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल ([www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)) पर शिकायत दर्ज करें.
  • सभी सबूत सेफ रखना चाहिए.

जांच पड़ताल करना है सबसे जरूरी

लोन लेना आज आसान है, लेकिन सावधानी जरूरी है.तो इसलिए हमेशा याद रखें, असली बैंक कभी भी जल्दबाजी नहीं करवाते, पहले पैसे नहीं मांगते और निजी खाते में भुगतान नहीं लेते.हमेशा जांच-पड़ताल करें और समझदारी से फैसला लें.(नोट : खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 लोन स्कैम के आम संकेत क्या हैं?

गारंटीड अप्रूवल, बेहद कम ब्याज, एडवांस फीस की मांग और संदिग्ध लिंक बड़े रेड फ्लैग हैं

Q2 क्या बैंक लोन से पहले प्रोसेसिंग फीस मांगते हैं?

असली बैंक आमतौर पर फीस लोन राशि से काटते हैं, पहले भुगतान नहीं मांगते

Q3 फर्जी लोन ऐप से कैसे बचें?

सिर्फ आधिकारिक ऐप स्टोर से डाउनलोड करें, रिव्यू और परमिशन जरूर जांचें

Q4 फिशिंग से बचाव कैसे करें?

“https” वेबसाइट देखें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और आधिकारिक चैनल से पुष्टि करें

Q5 ठगी का शिकार होने पर क्या करें?

तुरंत बैंक को सूचित करें और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6