&format=webp&quality=medium)
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोन लेना आम बात हो गई है. मोबाइल के लिए कंज्यूमर लोन, अचानक खर्च के लिए पर्सनल लोन और शॉपिंग के लिए क्रेडिट कार्ड EMI. धीरे-धीरे हालात ऐसे बन जाते हैं कि महीने की सैलरी आने से पहले ही 4-5 EMI लाइन में खड़ी होती हैं. एक EMI लेट हुई नहीं कि लेट फीस, कॉल्स और CIBIL स्कोर गिरने का डर शुरू. अगर आप भी इसी दबाव से गुजर रहे हैं, तो Loan Consolidation आपके लिए राहत की सांस बन सकता है.
Loan Consolidation का मतलब है कई छोटे-छोटे कर्ज को मिलाकर एक बड़ा सिंगल लोन लेना. इस नए लोन से आप अपने पुराने सभी महंगे और बिखरे हुए कर्ज चुका देते हैं. इसके बाद आपको सिर्फ एक EMI, एक ड्यू डेट और अक्सर कम ब्याज दर का फायदा मिलता है.
मान लीजिए आपके पास ये तीन कर्ज हैं.
अब आप ₹3.5 लाख का एक नया लोन 12% ब्याज पर लेते हैं और तीनों पुराने कर्ज चुका देते हैं. अब 3 EMI की जगह सिर्फ एक EMI बचेगी. यही Loan Consolidation है.
आपको इस विकल्प पर जरूर सोचना चाहिए अगर-
1. Personal Loan
सबसे आसान तरीका. नया पर्सनल लोन लेकर पुराने सभी कर्ज चुका दिए जाते हैं. प्रोसेस तेज होता है लेकिन ब्याज दर थोड़ी ज्यादा हो सकती है.
2. Loan Against Property
अगर आपके पास घर या जमीन है, तो उसे गिरवी रखकर सस्ता लोन मिल सकता है. ब्याज दर पर्सनल लोन से कम होती है लेकिन रिस्क ज्यादा होता है.
3. Top-Up Home Loan
अगर होम लोन पहले से चल रहा है, तो उसी पर टॉप-अप लेना अच्छा विकल्प हो सकता है. ब्याज दर कम और अवधि लंबी मिलती है.
लंबी अवधि में ज्यादा ब्याज: EMI कम करने के चक्कर में कुल ब्याज बढ़ सकता है.
प्रोसेसिंग फीस: नया लोन लेने पर चार्ज देना पड़ता है.
खर्च की आदत नहीं बदलती: अगर फिजूलखर्ची जारी रही, तो आप फिर कर्ज में फंस सकते हैं.
Q1. क्या Loan Consolidation से EMI तुरंत कम हो जाती है?
A. कई मामलों में हां, लेकिन ये लोन की अवधि और ब्याज दर पर निर्भर करता है.
Q2. क्या इससे CIBIL स्कोर सुधरता है?
A. सही तरीके से किया जाए तो पुराने कर्ज बंद होने से स्कोर बेहतर होता है.
Q3. क्या क्रेडिट कार्ड का बकाया भी इसमें शामिल किया जा सकता है?
A. हां, क्रेडिट कार्ड ड्यू सबसे पहले कंसोलिडेट करना समझदारी होती है.
Q4. क्या ये हर किसी के लिए सही विकल्प है?
A. नहीं, अगर खर्च करने की आदत नहीं बदली तो फायदा टिकाऊ नहीं रहेगा.