कोटक महिंद्रा बैंक ने दिया झटका! सेविंग अकाउंट पर घटा दी ब्याज दरें, जमा पर मिलेगा पहले से कम ब्याज

Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने भी सेविंग अकाउंट में कटौती कर दिया है. जिसका मतलब है कि अब बैंक के कस्टमर्स को उनकी बचत पर पहले से कम ब्याज का फायदा मिलने वाला है. 
कोटक महिंद्रा बैंक ने दिया झटका! सेविंग अकाउंट पर घटा दी ब्याज दरें, जमा पर मिलेगा पहले से कम ब्याज

Kotak Mahindra Bank Savings Account Interest Rate: RBI ने अप्रैल की शुरुआत में हुई MPC बैठक में लगातार दूसरी बार ब्याज दरों में कटौती किया, जिसके बाद से लगातार सभी प्रमुख सरकारी और प्राइवेट बैंक अपने ब्याज दरों में कटौती कर रहे हैं. इसी कड़ी में बड़े प्राइवेट बैंक कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने भी सेविंग अकाउंट में कटौती कर दिया है. जिसका मतलब है कि अब बैंक के कस्टमर्स को उनकी बचत पर पहले से कम ब्याज का फायदा मिलने वाला है.

Kotak Mahindra Bank Savings Account Interest Rate

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, बैंक ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज में 25 बेसिस प्वाइंट तक की कटौती का ऐलान किया है. बैंक ने इससे पहले फरवरी में भी सेविंग अकाउंट में जमा पर मिलने वाले ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती किया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

क्या है लेटेस्ट ब्याज दर

Kotak Mahindra Bank के कस्टमर्स को अब उनके 50 लाख रुपये तक के जमा पर कुल 2.75 फीसदी का ब्याज मिला करेगा. वहीं, 50 लाख रुपये से ज्यादा की जमा पर 3.25 फीसदी का ब्याज मिलेगा.

सेविंग अकाउंट कैसे मिलता है ब्याज?

सेविंग अकाउंट पर ब्याज देने का काम बैंक करता है. यह ब्याज आपके खाते में जमा रकम पर एक निश्चित प्रतिशत (interest rate) के अनुसार दिया जाता है. भारत में अधिकतर बैंक सेविंग अकाउंट पर 2.5% से 4% सालाना तक का ब्याज देते हैं. कुछ डिजिटल बैंक या छोटे फाइनेंस बैंक इससे अधिक ब्याज भी दे सकते हैं.

बैंक कैसे कैलकुलेट करते हैं ब्याज?

पहले बैंक हर महीने के औसत बैलेंस (Average Monthly Balance) पर ब्याज देते थे, लेकिन अब RBI के नियम के अनुसार ब्याज रोजाना के बैलेंस (Daily Balance) पर कैलकुलेट होता है और हर तिमाही (3 महीने) में आपके खाते में जमा किया जाता है.

ब्याज कब और कैसे क्रेडिट होता है?

अधिकतर बैंक मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में ब्याज आपके खाते में जमा करते हैं. यानी हर तीन महीने में एक बार आपको आपके सेविंग अकाउंट में ब्याज मिलता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6