&format=webp&quality=medium)
अगर आपको यह पता चले कि आपके दिवंगत पिता के बैंक खाते में कोई नॉमिनी दर्ज नहीं है, तो यह स्थिति काफी परेशान करने वाली हो सकती है. तो ऐसे टाइम में जब परिवार पहले से ही दुख में होता है, बैंकिंग औपचारिकताएं और भी मुश्किल लगती हैं. हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है. कानून में ऐसी स्थितियों के लिए स्पष्ट प्रक्रिया तय है, जिसके जरिए सही वारिस अपना हक का पैसा हासिल कर सकता है. तो आइए आसान भाषा में समझते हैं कि बिना नॉमिनी के बैंक खाते का दावा कैसे किया जाता है.
अगर खाते में बड़ी रकम है और कोई नॉमिनी दर्ज नहीं है, तो बैंक सिविल कोर्ट से जारी सक्सेशन सर्टिफिकेट मांग सकता है.असल में सक्सेशन सर्टिफिकेट एक कानूनी डाक्यूमेंट्स है, जो वारिस को बैंक खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट या अन्य वित्तीय संपत्तियों पर दावा करने का अधिकार देता है.तो फिर इसे हासिल करने में समय लग सकता है, लेकिन यह आपके दावे को कानूनी मजबूती देता है.
अगर परिवार में एक से ज्यादा कानूनी वारिस हैं, तो सभी को मिलकर आवेदन करना होगा, या फिर बाकी वारिस लिखित सहमति (NOC) देकर किसी एक सदस्य को पैसा लेने के लिए अधिकृत कर सकते हैं.असल में बैंक आमतौर पर अन्य वारिसों से सहमति पत्र (consent letter) मांगता है, ताकि फ्यूचर में कोई कानूनी विवाद न हो.

सिर्फ सेविंग अकाउंट या एफडी ही नहीं, बल्कि बीमा पॉलिसी, म्यूचुअल फंड, शेयर या पेंशन खाते भी हो सकते हैं.असल में कई बार परिवार को इनकी जानकारी नहीं होती और पैसा सालों तक अनक्लेम्ड रह जाता है. वैसे हर प्रक्रिया थोड़ी अलग हो सकती है, लेकिन असल प्रिंसिपल एक ही है कानूनी वारिस होने का प्रमाण देना.
आपको बता दें कि बिना नॉमिनी के बैंक खाते का पैसा क्लेम करना थोड़ा लंबा और औपचारिक प्रोसेस वाला काम जरूर है, लेकिन असंभव नहीं है.जी हां सही डाक्यूमेंट्स और कानूनी प्रक्रिया अपनाकर आप अपने पिता की मेहनत की कमाई को परिवार तक पहुंचा सकते हैं.असल में धैर्य और सही मार्गदर्शन से यह काम आसानी से पूरा किया जा सकता है.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)
1. बिना नॉमिनी के बैंक खाते का पैसा कौन निकाल सकता है?
कानूनी वारिस (Legal Heir) जरूरी दस्तावेज दिखाकर दावा कर सकता है
2. सबसे जरूरी दस्तावेज कौन से हैं?
मृत्यु प्रमाण पत्र, रिश्ते का प्रमाण, बैंक डिटेल और जरूरत पड़ने पर सक्सेशन सर्टिफिकेट
3. क्या हर मामले में सक्सेशन सर्टिफिकेट जरूरी होता है?
छोटी रकम में नहीं, लेकिन बड़ी राशि होने पर बैंक कोर्ट से जारी सर्टिफिकेट मांग सकता है
4. अगर एक से ज्यादा वारिस हों तो क्या करें?
सभी मिलकर क्लेम करें या अन्य वारिस NOC देकर एक सदस्य को अधिकृत करें
5. क्या सिर्फ सेविंग अकाउंट पर ही यह नियम लागू है?
नहीं, FD, बीमा, म्यूचुअल फंड और शेयर पर भी यही प्रक्रिया लागू हो सकती है
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)