&format=webp&quality=medium)
Kisan Credit Card: किसानों का मजबूत बनाने और उनके कर्ज का बोझ कम करने के लिए सरकार कई अहम कदम उठा रही है. किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले साल ऐलान किया था कि देश के 2.5 करोड़ किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) दिए जाएंगे. इनके जरिए 2 लाख करोड़ रुपए तक की राशि दी जाएगी. सरकार किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) के जरिए किसानों के लिए लोन लेना भी आसान कर दिया है. लेकिन, किसान क्रेडिट कार्ड है क्या? आइये जानते हैं इससे जुड़ा सबकुछ...
किसान क्रेडिट कार्ड बैंक जारी करते हैं. सरकार का मकसद किसानों को खेती से जुड़ी चीजों जैसे-खाद, बीज, कीटनाशक इत्यादि की खरीद करने के लिए लिए कर्ज उपलब्ध कराना है. दूसरा मकसद, किसानों को साहूकारों से कर्ज लेने की जरूरत न पड़े, जो मनमाने ब्याज की वसूली करते हैं. किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) के तहत लिया जाने वाला कर्ज 2-4 प्रतिशत तक सस्ता होता है, बशर्ते लोन को समय पर चुका दिया जाए.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म डाउनलोड (Kisan Credit Card online form download) करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/. पर जाएं. वेबसाइट में फॉर्मर टैब की दाईं तरफ डाउनलोड किसान क्रेडिट फार्म (Download KKC Form) का विकल्प दिया है. यहां से फॉर्म को प्रिंट करें और भरकर नजदीकी बैंक में जाकर जमा कर सकते हैं. सरकार ने कार्ड की वैलिडिटी पांच साल रखी है.
लोन देने से पहले बैंक आवेदक किसान का सत्यापन करते हैं. इसमें देखा जाता है कि वो किसान है भी या नहीं. फिर उसका राजस्व रिकॉर्ड चेक किया जाता है. पहचान के लिए आधार, पैन और फोटो ली जाती है. इसके बाद एक एफीडेविट लिया जाता है कि किसी और बैंक पर तो बकाया नहीं है.
सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card fees) बनवाने पर लगने वाली फीस और चार्ज में भी छूट दी है. दरअसल, केसीसी बनवाने में 2 से 5 हजार रुपए तक का खर्च आता है. सरकार के निर्देश पर इंडियन बैंक एसोसिएशन ने एडवाइजरी जारी कर बैंकों से फीस और चार्ज में छूट देने को कहा था.
Kisan Credit Card बनवाने के लिए आईडी प्रूफ के तौर पर पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट की जरूरत पड़ सकती है. एड्रेस प्रूफ के लिए जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या कोई दूसरे सरकारी आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखें.