Karur Vysya Bank का कर्ज होगा महंगा, बैंक ने बढ़ाया MCLR, BPLR और बेस रेट, जानिए नई दरें

Karur Vysya Bank Interest Rates hiked: करूर वैश्य बैंक का कर्ज महंगा हो गया है. बैंक ने बेस रेट, मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स, बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट्स में बढ़ोतरी की है. जानिए क्या हैं नई दरें.
Karur Vysya Bank का कर्ज होगा महंगा, बैंक ने बढ़ाया MCLR, BPLR और बेस रेट, जानिए नई दरें

Karur Vysya Bank MCLR, BPLR, Base Rate Hiked: करूर वैश्य बैंक का कर्ज महंगा हो गया है. बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCL), बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) और बेस रेट्स में बढ़ोतरी की है. आपके बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा फरवरी 2023 में रेपो दरों में 25 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद कई बैंकों ने भी अपनी ब्याज दरों में बदलाव किया था, इस कारण ग्राहकों पर EMI का बोझ बढ़ गया है.

करूर वैश्य बैंक ने MCLR में 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी की है. नई दरें मंगलवार सात मार्च 2023 से लागू होगी. ओवरनाइट एमसीएलआर 8.30 फीसदी से बढ़कर 8.60 फीसदी हो जाएगा. एक महीने का एमसीएलआर 8.45 फीसदी से बढ़कर 8.75 फीसदी होने वाला है. तीन महीने का एमसीएलआर 8.60 फीसदी से बढ़कर 8.90 फीसदी होने वाला है. छह महीने की अवधि वाला एमसीएलआर 8.95 फीसदी से बढ़कर 9.25 फीसदी होगा. एक साल का एमसीएलआर 9.05 फीसदी से बढ़कर 9.35 फीसदी हो जाएगा.

करूर वैश्य बैंक ने बेस रेट में 0.60% की बढ़ोतरी की है. छह मार्च तक बेस रेट 10.15 फीसदी है. नई दरें लागू होने के बाद ये 10.75 फीसदी हो जाएगी. वहीं, बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट्स (BPLR) में 0.60% की बढ़ोतरी हुई है. अभी तक ये दर 15.15 फीसदी है, जो बढ़कर 15.75 फीसदी हो जाएगी. नई दरें शनिवार 10 मार्च 2023 से लागू होगी. आपको बता दें कि बेंचमार्क लेंडिंग रेट्स वह दर होती है जिसमें कॉमर्शियल बैंक अपने विश्वसनीय ग्राहकों को लोन देते हैं. ऐसे लोन में बहुत कम जोखिम होता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

बेस रेट से कम दर पर कोई भी अनुसूचित बैंक अपने ग्राहकों को लोन नहीं दे सकता है. ये जुलाई 2010 से लागू की गई. वहीं, एमसीएलआर साल 2016 से लागू हुआ. ये वह न्यूनतम दर है जिस पर बैंक अपने ग्राहकों को लोन दे सकता है. ये छोटी अवधि जैसे ओवरनाइट से लेकर एक साल तक के लोन पर होता है. इसके घटने और बढ़ने का सीधा असर कर्ज की किश्तों पर पड़ता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6