&format=webp&quality=medium)
digital gold investment
आजकल इन्वेस्टमेंट की दुनिया में डिजिटल गोल्ड का नाम खूब सुनाई दे रहा है.असल में पहले लोग ज्वेलरी शॉप पर जाकर गहने या सिक्के खरीदते थे, फिर गोल्ड का डिजिटल ऑप्शन मार्केट में आया. जी हां अब दौर ऐसा है कि मोबाइल ऐप खोलिए और एक क्लिक में सोना खरीद लीजिए.इसकी ₹10, ₹100 या ₹1 से भी शुरुआत हो सकती है.
लेकिन सवाल यह है कि क्या डिजिटल गोल्ड सच में उतना ही फायदेमंद है जितना दिखाया जाता है? और क्या क्रेडिट कार्ड से इसे खरीदना समझदारी है? तो आइए आसान भाषा में पूरी तस्वीर को समझते हैं.
जवाब: डिजिटल गोल्ड का मतलब है कि आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए 24 कैरेट (99.9% शुद्ध) सोना खरीदते हैं.
1. छोटी रकम से शुरुआत
डिजिटल गोल्ड जितना आसान दिखता है, उतना सीधा मामला नहीं है,असल में कुछ अहम बातें समझना बहुत जरूरी है.

कुछ प्लेटफॉर्म एक निश्चित अवधि (जैसे 5 साल) के बाद आपको गोल्ड को बेचने या फिजिकल लेने के लिए कहते हैं. आप इसे हमेशा डिजिटल रूप में नहीं रख सकते हैं.
अगर आप पूरा बिल टाइम पर नहीं चुकाते, तो 30-40% सालाना ब्याज तक देना पड़ सकता है.तो ऐसे में सोना खरीदने का फायदा ब्याज में खत्म हो सकता है.
RBI ने बैंकों और रेगुलेटेड संस्थाओं को डिजिटल गोल्ड बेचने को लेकर सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं.
RBI का फोकस यह है कि ग्राहकों का पैसा सेफ रहे और कोई मिस-सेलिंग न हो.
अगर आप सिर्फ थोड़ी-बहुत सेविंग या शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए डिजिटल गोल्ड लेना चाहते हैं, तो पहले कुछ बातों का ध्यान रखें.
स्प्रेड और चार्ज को समझें
प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता चेक करें
क्रेडिट कार्ड से खरीदने से पहले रूल पढ़ें
लंबी टर्म के लिए रेगुलेटेड ऑप्शन पर विचार करें
डिजिटल गोल्ड सुविधाजनक जरूर है, लेकिन हर सुविधा इन्वेस्टमेंट के लिहाज से फायदेमंद हो यह जरूरी नहीं.असल में रिवॉर्ड पॉइंट्स के चक्कर में महंगा ब्याज देना समझदारी नहीं है.तो सोना हमेशा सेफ इन्वेस्टमेंट माना जाता है, लेकिन किस रूप में खरीदना है यह फैसला सोच-समझकर लें.(डिस्क्लेमर:यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या डिजिटल गोल्ड RBI या SEBI द्वारा पूरी तरह रेगुलेटेड है?
नहीं, ज्यादातर डिजिटल गोल्ड प्लेटफॉर्म सीधे RBI या SEBI द्वारा रेगुलेटेड नहीं होते
Q2 क्या क्रेडिट कार्ड से डिजिटल गोल्ड खरीदना सही है?
हमेशा नहीं,इस पर कैश एडवांस चार्ज या भारी ब्याज लग सकता है
Q3 डिजिटल गोल्ड बेचने पर तुरंत पैसा मिलता है?
हां, आमतौर पर आप ऐप से बेचकर रकम सीधे बैंक अकाउंट में पा सकते हैं
Q4 क्या डिजिटल गोल्ड को फिजिकल सोने में बदला जा सकता है?
हां, लेकिन मेकिंग चार्ज और डिलीवरी फीस अलग से देनी पड़ती है