महिला दिवस पर SBI का तोहफा, बिजनेस के लिए महिलाओं को मिलेगा बिना गारंटी मिलेगा लोन, ब्याज भी कम!

International Women's Day: इंटरनेशनल महिला दिवस 2025 से सरकारी सेक्टर के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने पहले महिला उद्यमियों के लिए कम ब्याज दर के साथ बिना गारंटी वाले ऋण की पेशकश की.
महिला दिवस पर SBI का तोहफा, बिजनेस के लिए महिलाओं को मिलेगा बिना गारंटी मिलेगा लोन, ब्याज भी कम!

International Women's Day: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शुक्रवार को महिला उद्यमियों के लिए कम ब्याज दर के साथ बिना गारंटी वाले ऋण की पेशकश की. एसबीआई ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर 'अस्मिता' नाम से प्रोडक्ट पेश किया है. इसका मकसद महिलाओं को कम ब्याज दर वाले वित्तपोषण विकल्प देना है. एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा कि नई पेशकश से महिलाओं के नेतृत्व वाली सूक्ष्म, लघु और मध्यम इकाइयों को जल्दी और आसानी से कर्ज मिलेगा.

बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय टोंस ने नई पेशकश को तकनीकी नवाचार और सामाजिक समानता का प्रतीक बताया. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने रूपे द्वारा संचालित 'नारी शक्ति' प्लैटिनम डेबिट कार्ड भी पेश किया, जिसे विशेष रूप से महिलाओं के लिए तैयार किया गया है. दूसरी ओर बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुक्रवार को भारतीय मूल की महिलाओं के लिए 'बॉब वैश्विक महिला एनआरई और एनआरओ बचत खाता' पेश किया. इसमें ग्राहकों को जमा पर अधिक ब्याज, कम प्रोसेसिंग फीस के साथ होम लोन और ऑटो लोन तथा लॉकर किराए पर छूट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6