&format=webp&quality=medium)
कई बार अचानक खर्च आ जाता है, मेडिकल इमरजेंसी, बच्चों की फीस या घर के रिपेयर जैसे कामों के लिए. ऐसे में ज्यादातर लोग FD तोड़ देते हैं या पर्सनल लोन ले लेते हैं. लेकिन ऐसा करना घाटे का सौदा हो सकता है. क्योंकि FD को तोड़ने या पर्सनल लोन लेने से बेहतर ऑप्शन एफडी पर लोन लेने का हो सकता है. FD पर लोन लेना न सिर्फ आसान है बल्कि कम ब्याज दर पर Instant Cash दिलाता है.
FD पर Loan एक ऐसा तरीका है जिसमें आप अपनी Fixed Deposit को गिरवी रखकर बैंक से पैसे उधार ले सकते हैं. मतलब, FD तोड़ने की जरूरत नहीं, वो जस की तस रहती है और आपको उसके बदले Loan मिल जाता है.
बैंक आम तौर पर आपकी FD वैल्यू का 70% से 90% तक लोन दे देते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आपकी FD ₹1 लाख की है, तो आपको ₹90,000 तक लोन मिल सकता है.
| FD Loan | Personal Loan | |
|---|---|---|
| ब्याज दर | FD रेट + 1% या 2% | 11% से 18% तक |
| प्रोसेसिंग फीस | नहीं लगती या बहुत कम | 1-3% तक |
| अप्रूवल टाइम | कुछ मिनटों में | 2-5 दिन |
| कोलेटरल | FD ही गारंटी होती है | कोई गारंटी नहीं |
| Prepayment Charges | नहीं लगते | आमतौर पर लगते हैं |
आपके लोन की अवधि आपकी एफडी की अवधि पर निर्भर करती है. जिस FD के बदले आपने लोन लिया है, उसकी मैच्योरिटी से पहले आपको लोन चुकाना होता है. अगर आपकी एफडी 5 साल में मैच्योर होगी, तो आपको लोन मैच्योरिटी की डेट से पहले चुकाना होगा. इस लोन को आप अपनी सुविधा के अनुसार एकमुश्त या किस्त के रूप में चुका सकते हैं. अगर आप लोन को समय से नहीं चुका पाते तो आपकी एफडी की रकम से उस लोन को कवर कर लिया जाता है.
अगर आपने लंबे समय की एफडी करवाई है और आपको बीच में पैसों की जरूरत है, तो आप FD को तुड़वाने या पर्सनल लोन लेने की बजाय एफडी पर लोन के ऑप्शन को चुन सकते हैं. एफडी तुड़वाने पर आपको निर्धारित ब्याज से कम ब्याज मिलेगा और पेनल्टी भी देनी होगी. ऐसे में अगर आप एफडी पर लोन का विकल्प चुनते हैं, तो इससे आपकी सेविंग्स भी बच जाएगी और आप कम ब्याज दर के साथ धीरे-धीरे अपने लोन को भी चुका देंगे.
नहीं. आपकी FD जस की तस रहती है, बैंक उसे सिर्फ सिक्योरिटी के तौर पर रखता है.
बैंक आम तौर पर आपकी FD वैल्यू का 70% से 90% तक लोन देते हैं.
अधिकतर बैंकों में FD लोन कुछ ही मिनटों में अप्रूव होकर अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है.
ज्यादातर बैंक इस पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लेते, जबकि Personal Loan पर 1-3% तक चार्ज लगता है.
हां, आप कभी भी लोन प्रीपे कर सकते हैं, उस पर कोई पेनल्टी नहीं लगती.