1 लाख ऑर्गेनिक किसानों के लिए इस सरकारी बैंक की बड़ी पहल, AMUL के साथ मिलकर लॉन्च किया स्पेशल कार्ड

भारतीय कृषि को टिकाऊ और हरित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए Indian Overseas Bank (IOB) ने Amul और Richplus के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता (MoU) किया है.
1 लाख ऑर्गेनिक किसानों के लिए इस सरकारी बैंक की बड़ी पहल, AMUL के साथ मिलकर लॉन्च किया स्पेशल कार्ड

भारतीय कृषि को टिकाऊ और हरित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए Indian Overseas Bank (IOB) ने Amul और Richplus के साथ एक त्रिपक्षीय समझौता (MoU) किया है. Indian Overseas Bank ने बताया कि बैंक के इस पार्टनरशिप का मुख्य उद्देश्यल 1 लाख ऑर्गेनिक किसानों को सशक्त बनाना है. इसका सबसे ज्यादा फायदा तमिलनाडु जैसे राज्यों के किसानों को होना है, जहां ऑर्गेनिक खेती तेजी से बढ़ रही है.

किसानों के लिए लॉन्च किया को-ब्रांडेड ऑर्गेनिक फार्मिंग कार्ड

Amul और Richplus के साथ इस साझेदारी में IOB ने अपने अकाउंटहोल्डर्स के लिए एक को-ब्रांडेड ऑर्गेनिक फार्मिंग कार्ड भी लॉन्च किया है. इस कार्ड का सीधा फायदा किसानों को होगा, जो कि AMUL के प्रमाणित आउटलेट के माध्यम से रियायती जैविक इनपुट तक पहुँच प्रदान करता है और मुफ़्त कृषिविज्ञानी सहायता, प्रशिक्षण के अवसर और उच्च गुणवत्ता वाले बीजों सहित कई अन्य फायदों को प्राप्त कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

इस समझौते के तहत किसानों के लिए NPOP प्रमाणन की सुविधा भी प्रदान किया जाता है और उचित मूल्य निर्धारण और बाजार स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बाय-बैक व्यवस्था की गारंटी देता है. टिकाऊ कृषि के लिए एक और प्रतिबद्धता में, IOB जैविक किसानों की जरूरतों के अनुरूप एक समर्पित ऋण योजना “हरित क्रांति” शुरू करेगा.

को-ब्रांडेड ऑर्गेनिक फार्मिंग कार्ड की खास बातें

  • IOB जैविक खेती कार्ड: IOB खाताधारकों को मिलेगा यह खास कार्ड, जिसमें Amul के प्रमाणित आउटलेट्स से छूट पर जैविक सामग्री उपलब्ध होगी.
  • फ्री एग्रोनॉमिस्ट सपोर्ट, प्रशिक्षण, बेहतर बीज, और बाजार तक सीधी पहुँच.
  • NPOP सर्टिफिकेशन और बाय-बैक एरेंजमेंट की सुविधा, जिससे किसानों को मिलेगा उचित दाम.
  • "हरित क्रांति" क्रेडिट योजना: जैविक किसानों के लिए खास ऋण योजना शुरू होगी.
  • ऑर्गेनिक फार्मिंग कॉन्क्लेव्स: जून में मदुरै से शुरुआत होगी, फिर पूरे तमिलनाडु में फैलेगी यह पहल.
  • इसके साथ ही IOB अपने कर्मचारियों के लिए भी एक ऑर्गेनिक वेलनेस प्रोग्राम शुरू करेगा जिसमें जैविक उत्पादों को शामिल किया जाएगा.

यह साझेदारी न केवल किसानों की आय बढ़ाएगी, बल्कि देश को रासायन मुक्त, जलवायु-लचीला कृषि मॉडल की ओर ले जाने में भी अहम भूमिका निभाएगी. यह कदम निस्संदेह भारत के कृषि भविष्य को हरित और उज्जवल बनाने वाला है.

कहां हुआ ये समझौता

यह समझौता बैंक के चेन्नई मुख्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें IOB की महाप्रबंधक विजया.एन, Amul डेयरी के प्रबंध निदेशक अमित व्यास और Richplus के प्रबंध निदेशक अशोक सारंगन ने हस्ताक्षर किए. इस अवसर पर IOB के प्रबंध निदेशक और CEO अजय कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे.

अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि "यह साझेदारी हमारे 'विकसित भारत' के विज़न को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है. IOB किसानों को क्रेडिट, जैविक सामग्री, प्रशिक्षण, प्रमाणन और बाज़ार तक पहुंच उपलब्ध कराएगा. हमारा मानना है कि स्वस्थ मिट्टी ही स्वस्थ नागरिकों की नींव है."

Amul के MD अमित व्यास ने इसे भारतीय कृषि के भविष्य को नया आकार देने वाला कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह साझेदारी किसानों की आजीविका को बढ़ाने में मदद करेगी और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देगी.

Richplus के MD अशोक सारंगन ने इसे एक उदाहरण बताते हुए कहा कि यह पहल देश में सतत खेती की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6