&format=webp&quality=medium)
लोन मेला कार्यक्रम में Indian Overseas Bank ने 1,700 लोगों को कुल 430 करोड़ रुपये का लोन दिया है. यह मेला 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित किया गया.
हाल ही में सरकार ने देशभर में लोन मेला (Loan Mela) का आयोजन किया था. लोन मेला देश के करीब 400 जिलों में लगाया गया और इसमें सरकारी से लेकर प्राइवेट बैंकों ने शिरकत की. सरकार का मकसद था कि इस त्योहारी सीजन में लोगों को आसानी से लोन मिल जाए ताकि वे खुलकर खरीदारी करें. जो लोग अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं उन्हें बिना किसी झंझट के आसानी से लोन मिल जाए. इससे मार्केट में कैश फ्लो बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी. सरकार ने इसे आउटरीच प्रोग्राम (outreach programme) नाम दिया था.
लोन मेला में सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने ग्राहकों तक पहुंचने के दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत 430 करोड़ रुपये के लोन दिए. बैंक के मुताबिक, लोन मेला कार्यक्रम में उसने 1,700 लोगों को कुल 430 करोड़ रुपये का लोन दिया है. यह मेला 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक आयोजित किया गया.
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को इस कार्यक्रम की शुरुआत की और लाभार्थियों को ऋण का वितरण किया.