IDFC फर्स्‍ट बैंक ग्राहकों को अगले हफ्ते से मिलेगी सेफ बैंकिंग सर्विस, जानें डिटेल

आईडीएफसी फर्स्ट (IDFC First) बैंक ने भी कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के दौरान Safe Pay सर्विस शुरू की है. बैंक के मुताबिक वह संपर्क रहित Debit कार्ड आधारित पेमेंट सर्विस सेफ-पे अगले हफ्ते शुरू करेगा.
IDFC फर्स्‍ट बैंक ग्राहकों को अगले हफ्ते से मिलेगी सेफ बैंकिंग सर्विस, जानें डिटेल

इसमें पेमेंट पूरी तरह से कॉन्‍टेक्‍ट लेस होगा. (Reuters)

आईडीएफसी फर्स्ट (IDFC First) बैंक ने भी कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के दौरान Safe Pay सर्विस शुरू की है. बैंक के मुताबिक वह संपर्क रहित Debit कार्ड आधारित पेमेंट सर्विस सेफ-पे अगले हफ्ते शुरू करेगा. इसके तहत हरेक दिन 20,000 रुपये के लेन-देन की इजाजत होगी.

बैंक के मुताबिक वह एक ऐसी डिजिटल सुविधा देने जा रहा है, जिसमें Near field communication (NFS) के साथ Pos (प्वाइंट ऑफ सेल) टर्मिनल पर स्मार्ट फोन के जरिये पेमेंट की सुविधा होगी. इसके तहत मोबाइल फोन को Pos मशीन के पास ले जाकर पेमेंट हो सकेगा. इसमें पेमेंट पूरी तरह से कॉन्‍टेक्‍ट लेस होने के साथ-साथ सेफ और जल्‍दी होगा.

बैंक की मानें तो Unified मोबाइल बैंकिंग ऐप पर उपलब्ध अपनी तरह की यह पहली सुविधा होगी. प्राइवेट सेक्‍टर के IDFC फर्स्ट बैंक के मुताबिक इस सर्विस की टेस्टिंग कर ली गई है और Visa ने इसे प्रमाणित कर दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

यह सर्विस यूजर के बैंक के मोबाइल ऐप पर अगले हफ्ते से एक्टिव हो जाएगी. सेफ-पे के तहत एक बार में संपर्क रहित पेमेंट 2 हजार रुपये तक किया जा सकता है. इसमें हरेक दिन लेन-देन सीमा 20,000 रुपये है.

Zee Business Live TV

बैंक के रिटेल लायबिलिटीज हेड अमित कुमार के मुताबिक अब डिजिटल पेमेंट पर लोग ज्‍यादा भरोसा कर रहे हैं. महामारी के कारण इसमें काफी उछाल आया है. अब ग्राहक को फिजिकल डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही कार्ड खोने की टेंशन भी नहीं रहेगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6