ग्राहकों की लग गई लॉटरी! 555 दिन की FD पर 7.40% ब्याज, बैंक ने डेडलाइन बढ़ाकर निवेशकों की कर दी फुल मौज

आईडीबीआई बैंक ने अपनी एक खास फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश की तारीख बढ़ा दी है. बैंक ने योजना “उत्सव एफडी स्कीम” की आखिरी तारीख बढ़ा दी है, अब ग्राहक 30 सितंबर 2025 तक इस खास एफडी की फायदा उठा सकेंगे. पहले यह स्कीम 30 जून तक ही वैल्यू दे रही थी. अब बैंक ने हाल ही में 12 जून को एफडी की ब्याज दरों में संशोधन भी किया था. अब बैंक ग्राहकों को भर-भर के ब्याज दे रहा है.

बैंक अब रेगुलर एफडी पर न्यूनतम 3% और अधिकतम 6.70% तक ब्याज मिलेगा, जबकि सीनियर सिटीजन को एफडी पर एक्स्ट्रा करीब 0.50% ब्याज दिया जाएगा. यह स्कीम सेफ इन्वेस्टमेंट चाहने वालों के लिए बेहतरीन ऑप्शन बन सकती है.

FD के तीन मैच्योरिटी ऑप्शन

Add Zee Business as a Preferred Source

आईडीबीआई बैंक की उत्सव एफडी स्कीम में निवेशकों को तीन मैच्योरिटी विकल्प दिए गए हैं, 444 दिन, 555 दिन और 700 दिन. इस खास एफडी में तीन करोड़ रुपए से कम का निवेश किए जा सकते हैं. इस स्कीम में सबसे ज्यादा ब्याज दर 555 दिन वाली एफडी पर मिलेगा, जो इसे सबसे आकर्षक विकल्प बनाती है.

कितना मिलेगा एफडी पर रिटर्न

आईडीबीआई बैंक की उत्सव स्पेशल एफडी स्कीम में 444 दिन के ऑप्शन पर सामान्य नागरिकों को 6.50% और सीनियर सिटीजन को 7.35% ब्याज मिल रहा है. जबकि 555 दिन की एफडी पर सामान्य निवेशकों को 6.90% और सीनियर सिटीजन को 7.40% ब्याज मिल रहा है. साथ ही 700 दिन की एफडी पर सामान्य निवेशकों 6.85% को और 7.25% (सीनियर सिटीजन) ब्याज दर दी जा रही है.

इस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में अलग-अलग मैच्योरिटी पीरियड पर अलग-अलग ब्याज दरें ऑफर की जा रही हैं. 7 से 30 दिन की एफडी पर बैंक 3% ब्याज दिया जा रहा है. तो चलिए टेन्योर के हिसाब से इंटरेस्ट रेट जान लें.

समझें टेन्योर के हिसाब से क्या होगा इंटरेस्ट रेट?

7 से 30 दिन की FD- करीब 3%
31 से 45 दिन की FD- करीब 3.25%
46 दिन से 60 दिन की FD- करीब 4.50%
61 से 90 दिन की FD- करीब 4.75%
91 दिन से लेकर 6 महीने तक की FD- करीब 5.50%
6 महीने 1 दिन से लेकर 270 दिन की FD- करीब 5.75%
271 दिन से लेकर 1 साल से कम की FD- करीब 6%
1 साल से लेकर 2 साल तक की FD- करीब 6.55%
2 साल से अधिक और 3 साल से कम की FD- करीब 6.70%
5 साल से अधिक और 10 साल तक की FD- करीब 5.95%
10 से लेकर 20 साल तक की FD- करीब 4.80%
5 साल की टैक्स सेविंग FD- करीब 6.25%

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6