&format=webp&quality=medium)
IDBI Bank Special FD Rates: अगर आप भी सुरक्षित निवेश के जरिए ज्यादा मुनाफे की तलाश में है, तो IDBI Bank ने अपने कस्टर्म के लिए बड़ी राहत दी है. IDBI Bank ने अपने स्पेशल FD स्कीम Utsav Callable FD की डेडलाइन को बढ़ा दिया है. कस्टमर्स इसमें 30 अप्रैल तक निवेश कर सकते हैं, जिसमें 555 दिन के निवेश पर 8.05 फीसदी तक का ब्याज मिल रहा है.
IDBI Bank की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, IDBI की Utsav Callable FD स्कीम 300 दिन, 375 दिन, 444 दिन, 555 दिन और 700 दिन के लिए चलती है, जिसमें उन्हें 7.05 फीसदी से लेकर 8.05 फीसदी तक का ब्याज मिलता है. इस स्पेशल FD स्कीम में सीनियर सिटीजन को 0.50 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजन को करीब 0.65 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलता है.
अगर आईडीबीआई बैंक के आम फिक्स्ड डिपॉजिट दरों की बात करें तो बैंक अपने कस्टमर्स के लिए 7 दिन से लेकर 20 साल तक के लिए FD सर्विस देती है, जिसमें उन्हें 3 फीसदी से लेकर 7 फीसदी तक का ब्याज मिलता है. हालांकि, सीनियर सिटीजन को अधिकतम 7.50 फीसदी तक का ब्याज मिलता है.