इस बैंक ने ग्राहकों को दिया तगड़ा झटका! मिनिमम बैलेंस में किया 5 गुना इजाफा, 1 अगस्त से नियम लागू

Minimum Balance: नए नियम के तहत प्राइवेट बैंक ने सेविंग अकाउंट में न्यूनतम औसत बैलेंस सीमा में 5 गुना तक का इजाफा किया हैं.
इस बैंक ने ग्राहकों को दिया तगड़ा झटका! मिनिमम बैलेंस में किया 5 गुना इजाफा, 1 अगस्त से नियम लागू

ICICI Bank Saving Account Minimum Balance.

ICICI Bank: प्राइवेट सेक्टर के दूसरे बड़े लेंडर आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) नए खाते के लिए मिनिमम एवरेज बैलेंस के नियमों की घोषणा की है. नए नियम 1 अगस्त 2025 से खुलने वाले खातों पर लागू होंगे.

मिनिमम एवरेज बैलेंस में 5 गुना इजाफा

नए नियम के तहत ICICI Bank ने सेविंग अकाउंट (Saving Account) में न्यूनतम औसत बैलेंस सीमा में 5 गुना तक का इजाफा कर दिया है, जिसके बाद ग्राहकों को पहले के मुकाबले अधिक राशि अपने बचत खाते में रखनी होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- Stock to Buy: गिरते बाजार में कमाई करा सकते हैं ये 2 Stocks, एक्सपर्ट ने बताए टारगेट्स

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

इन ग्राहकों पर होगा असर

बैंक की ओर से मेट्रो, शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण सभी क्षेत्रों के ग्राहकों के लिए न्यूनतम औसत बैलेंस सीमा में बढ़ोतरी की गई है.

अब बचत खाते में रखने होंगे इतने रुपये

मेट्रो और अर्बन में सबसे बड़ा बदलाव- आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के मुताबिक, अब मेट्रो और अर्बन के ग्राहकों को अपने बचत खाते में एक महीने के दौरान न्यूनतम 50,000 रुपए का औसत बैलेंस रखना होगा, पहले यह सीमा 10,000 रुपए थी, जो कि 5 गुना बढ़ोतरी है.

सेमी-अर्बन में भी बड़ी बढ़ोतरी- वहीं, सेमी-अर्बन के ग्राहकों को अब महीने के दौरान औसत 25,000 रुपए का न्यूनतम औसत बैलेंस सेविंग अकाउंट में रखना होगाय पहले यह सीमा 5,000 रुपए थी.

ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों पर असर- इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों के लिए औसत मासिक बैलेंस सीमा को 2,500 रुपए से बढ़ाकर 10,000 रुपए कर दिया गया है.

कब से लागू- ICICI बैंक की सेविंग अकाउंट के लिए नई न्यूनतम औसत बैलेंस की सीमा 1 अगस्त से पूरे देश की सभी ब्रांच में प्रभावी हो गई है.

ICICI Bank Minimum monthly average balance (MAB)

  • Metro and Urban branches- Rs 50,000
  • Semi-urban branches- Rs 25,000
  • Rural branches- Rs10,000

ICICI बैंक 50,000 रुपए की अनिवार्यता के साथ, देश में सबसे ज्यादा न्यूनतम औसत बैलेंस सीमा वाले घरेलू बैंकों में से एक बन गया है.

मिनिमम बैलेंस न रखने पर पेनाल्टी

ICICI बैंक के ग्राहक जो 1 अगस्त से संशोधित न्यूनतम राशि बनाए रखने में विफल रहेंगे, उन्हें अपडेटेड शुल्क अनुसूची के अनुसार पेनाल्टी का सामना करना पड़ेगा.

इन सरकारी बैंक ने मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता खत्म की

एक तरफ ICICI जैसे प्राइवेट बैंक न्यूनतम औसत बैलेंस की सीमा को बढ़ा रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ सरकारी बैंक इस अनिवार्यता को खत्म कर रहे हैं.

बीते कुछ महीनों में कई सराकरी बैंक ने सेविंग अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता को समाप्त किया है, इन बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक ,केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशन बैंक शामिल हैं.

अक्सर पूछे जाने वाला सवाल- FAQs


Q1. ICICI बैंक ने मिनिमम एवरेज बैलेंस (MAB) में क्या बदलाव किए हैं?
Ans: ICICI बैंक ने 1 अगस्त 2025 से नए खुलने वाले सेविंग अकाउंट्स के लिए मिनिमम एवरेज बैलेंस की सीमा में 5 गुना तक की बढ़ोतरी की है.

Q2. ये नए नियम कब से लागू हुए हैं?
Ans: नए MAB नियम 1 अगस्त 2025 से प्रभावी हो गए हैं और पूरे भारत की सभी ICICI ब्रांचों में लागू हैं.

Q3. यह बदलाव किन ग्राहकों पर लागू होगा?
Ans: यह बदलाव 1 अगस्त 2025 के बाद खोलने वाले नए सेविंग अकाउंट्स पर लागू होगा.

Q4. अगर ग्राहक न्यूनतम बैलेंस बनाए नहीं रख पाता तो क्या होगा?
Ans: अगर ग्राहक निर्धारित न्यूनतम औसत बैलेंस नहीं रख पाता है, तो उसे ICICI बैंक की संशोधित शुल्क अनुसूची के अनुसार पेनाल्टी चुकानी होगी.

Q5. क्या अन्य बैंक भी ऐसा कर रहे हैं?
Ans: नहीं, सरकारी बैंक जैसे SBI, केनरा बैंक, PNB और बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल के महीनों में सेविंग अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता समाप्त कर दी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6