ICICI Bank दे रहा ये शानदार Sunday ऑफर, 50 प्रतिशत तक तक मिलेगा ऑफ

ICICI Bank Sunday Brunches offer: यह ऑफर 15 अप्रैल 2020  तक वैलिड है. बता दें, यह ऑफर बिल अमाउंट पर दिए जा रहे हैं, जिसमें टैक्स भी शामिल होंगे. यह ऑफर Coral, Sapphiro, Rubyx, Emeralde और Diamand कार्ड्स पर उपलब्ध हैं.
ICICI Bank दे रहा ये शानदार Sunday ऑफर, 50 प्रतिशत तक तक मिलेगा ऑफ

बैंक ने इस ऑफर को Sunday Brunches नाम दिया है. (जी बिजनेस)

ICICI Bank Sunday Brunches offer: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के कस्टमर हैं तो आपके लिए रविवार के दिन के लिए अच्छी खबर है. देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक देशभर में मौजूद आउटलेट्स पर क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर डिस्काउंट ऑफर दे रहा है. यह डिस्काउंट ऑफ और Buy 2 Get 1 की तरह हो सकती हैं. इस ऑफर में आपको 15 से 50 प्रतिशत तक का ऑफ मिलेगा. यह ऑफर 15 अप्रैल 2020 तक वैलिड है. बता दें, यह ऑफर बिल अमाउंट पर दिए जा रहे हैं, जिसमें टैक्स भी शामिल होंगे. यह ऑफर Coral, Sapphiro, Rubyx, Emeralde और Diamand कार्ड्स पर उपलब्ध हैं. बैंक ने इस ऑफर को Sunday Brunches नाम दिया है.

इन शहरों में मिलेगा ऑफर
आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर यह ऑफर नई दिल्ली, मुंबई, नोएडा, बेंगलुरु, गुरुग्राम, पुणे, अहमदाबाद, फरीदाबाद, चेन्नई और कोलकाता में मौजूद चुनिंदा आउटलेट्स पर मिल रहे हैं. इसमें आप 50 प्रतिशत तक का ऑफ ले सकते हैं. ध्यान रहे यह ऑफर ब्लैक आउट डेट्स पर वैलिड नहीं होंगे.

इस तरह मिलेंगे डिस्काउंट
Buy 2 Get 1
Get 20% off
Buy 2 and Get 50% off on 3rd
Get 50% off
Buy 1 Get 1
Buy 3 Get 1

Add Zee Business as a Preferred Source

प्रीपेड कार्ड भी है वैलिड
बैंक के इस ऑफर में कस्टमर के पास आईसीआईसीआई बैंक से जारी प्रीपेड कार्ड भी है तो वह इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं. इसमें कई रेस्टोरेंट पर भी आपको फायदा मिल सकता है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:

कार्ड होल्डर को 15 अप्रैल 2020 तक इस ऑफर का फायदा लेना होगा. उसके बाद यह वैलिड नहीं रह जाएगा. बैंक ने अपनी पॉलिसी में स्पष्ट कर दिया है कि कस्टमर के किसी भी तरह के नुकसान या डैमेज के लिए वह जिम्मेदार नहीं होगा. साथ ही किसी भी तरह का टैक्स कस्टमर को ही चुकाना होगा.