₹10 के पेमेंट पर रिवॉर्ड तो मिलेगा, लेकिन कहीं खराब न हो जाए आपका 'क्रेडिट स्कोर'? यूजर्स के काम की है ये खबर

RuPay क्रेडिट कार्ड-UPI से रिवॉर्ड तो मिलते हैं, लेकिन ज्यादा छोटे ट्रांजैक्शन स्टेटमेंट खराब कर सकते हैं.असल में इससे क्रेडिट स्कोर पर असर और लोन में दिक्कत आ सकती है.तो जानिए सुरक्षित इस्तेमाल का सही तरीका.
₹10 के पेमेंट पर रिवॉर्ड तो मिलेगा, लेकिन कहीं खराब न हो जाए आपका 'क्रेडिट स्कोर'? यूजर्स के काम की है ये खबर

UPI rewards credit score

UPI पर RuPay क्रेडिट कार्ड लिंक करके समोसे और चाय का पेमेंट करना आपको बड़ा नॉर्मल लगता है.लेकिन क्या आपने सोचा है कि महीने के आखिर में जब आपका क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट 50 पन्नों का हो जाएगा, तो उसका क्या असर होगा? जी हां आपके 10 रुपए का क्रेडिट कार्ड से किया गया पेमेंट ही क्रेडिट स्कोर पर असर डालता है.असल में रिवॉर्ड पॉइंट्स की चमक के पीछे कुछ ऐसे तकनीकी पेच हैं, जिन्हें अगर आपने नहीं समझा, तो आपका सिबिल (CIBIL) स्कोर गिर सकता है.

सवाव-क्या आप जानते हैं छोटे ट्रांजैक्शन की बड़ी मुसीबत असल में क्या है?

जवाब जब आप बैंक खाते से UPI करते हैं, तो पासबुक भर जाती है, क्रेडिट कार्ड के साथ भी यही होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  • रोज-रोज छोटे UPI ट्रांजैक्शन करने से स्टेटमेंट बहुत लंबा हो जाता है
  • महीने में 100 से ज्यादा एंट्री स्टेटमेंट को भारी बना देती हैं
  • लोन के टाइम बैंक आपके स्टेटमेंट की क्वालिटी भी देखता है
  • बहुत ज्यादा छोटे ट्रांजैक्शन गलत संकेत दे सकते हैं
  • इसे कभी-कभी फाइनेंशियल डिसिप्लिन की कमी माना जाता है
  • इससे होम या कार लोन में दिक्कत आ सकती है
  • बेहतर है कार्ड का यूज बड़े अमाउंट पर करें
  • ₹500 या उससे ऊपर के पेमेंट से स्टेटमेंट साफ रहता है


क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो (CUR) का जाल

क्रेडिट कार्ड की एक लिमिट होती है, मान लीजिए ₹50,000-

खतरा: अगर आप हर छोटी चीज (दूध, सब्जी, पेट्रोल) के लिए क्रेडिट कार्ड-UPI का यूज करते हैं और अपनी लिमिट का 30% से ज्यादा खर्च कर देते हैं, तो आपका क्रेडिट स्कोर गिरना शुरू हो जाता है.तो भले ही आप टाइम पर बिल भर दें, लेकिन हाई यूटिलाइजेशन बैंक की नजर में आपको 'क्रेडिट का भूखा' (Credit Hungry) दिखाता है.

एक्सक्लूसिव टेबल: UPI पर कार्ड इस्तेमाल करने का ‘Safe Zone’

ट्रांजैक्शन टाइपपेमेंट किससे करें?वजह
किराने का सामान (मासिक)RuPay क्रेडिट कार्डरिवॉर्ड पॉइंट्स ज्यादा मिलते हैं
₹10–₹20 की चाय/समोसाबैंक खाता (UPI Lite)स्टेटमेंट लंबा होने से बचेगा
पेट्रोल/डीजलRuPay क्रेडिट कार्डफ्यूल सरचार्ज वेवर का फायदा
दोस्तों को पैसे भेजनासिर्फ बैंक खाताकार्ड से P2P पर चार्ज लग सकता है


'मर्चेंट रिजेक्शन': जब दुकानदार मना कर दे

  • कई बार दुकानदार क्रेडिट कार्ड से पेमेंट लेने से मना कर देते हैं.
  • भले ही ₹2000 तक कोई चार्ज न हो, डर फिर भी बना रहता है.
  • छोटे दुकानदारों को लगता है पैसा देर से आएगा या कट जाएगा.
  • तो इसलिए वे ‘क्रेडिट कार्ड’ का नाम सुनते ही हिचकते हैं.
  • पेमेंट से पहले दुकानदार से जरूर पूछ लें.
  • यह भी चेक कर लें कि QR मर्चेंट अकाउंट का हो, पर्सनल नहीं.


'रिफंड' का चक्कर, सबसे बड़ा सिरदर्द

  • कार्ड-UPI से पेमेंट करने के बाद अगर रिफंड मिला, तो पैसा सीधे बैंक में नहीं आता
  • रिफंड की रकम क्रेडिट कार्ड में नेगेटिव बैलेंस के रूप में दिखती है.
  • इसे देखकर अक्सर कन्फ्यूजन हो जाता है.
  • कार्ड से बैंक खाते में पैसा वापस मंगाना आसान नहीं होता.
  • यह प्रोसेस लंबी और थकाऊ हो सकती है.

सुरक्षित रास्ता क्या है?

अगर आप रिवॉर्ड पॉइंट्स भी कमाना चाहते हैं और स्कोर भी बचाना चाहते हैं, तो इन 3 नियमों का पालन करें

30% की लिमिट: ट्राई करें कि महीने भर का टोटल UPI-Card खर्च आपकी लिमिट के 30% से अंदर ही रहे.
UPI Lite का यूज: ₹200 से कम के खर्चों (चाय, ऑटो, सब्जी) के लिए UPI Lite का उपयोग करें. इसमें पैसा आपके बैंक से कटता है लेकिन स्टेटमेंट में केवल एक बार दिखता है,इससे कचरा नहीं फैलता.
फुल पेमेंट: कभी भी 'Minimum Due' न भरें और हमेशा पूरा बिल भरें, वरना ब्याज का चक्र आपको बर्बाद कर देगा.

आप हमेशा स्मार्ट बनें, लालची नहीं

आपको बता दें कि RuPay-UPI का तालमेल बेहतरीन है, लेकिन इसे 'डेबिट कार्ड' की तरह हर जगह यूज नहीं करें.असल में कभी भी रिवॉर्ड पॉइंट्स के चक्कर में अपना क्रेडिट इतिहास (History) खराब करना समझदारी नहीं है.तो बड़े और जरूरी खर्चों के लिए कार्ड का इस्तेमाल करें और छोटे-मोटे चिल्लर खर्चों के लिए 'UPI Lite' का यूज करना चाहिए.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6