&format=webp&quality=medium)
दिमाग में कभी ये सवाल आया है कि आखिर यह पूरा सिस्टम काम कैसे करता है? (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
आज अगर कोई कह दे कि भाई, मेरे पास कैश नहीं है, तो सामने वाला तुरंत बोलता है कि कोई बात नहीं, UPI कर दो. चाय की टपरी से से लेकर मॉल तक, हर एक जगह अब QR कोड टंगा दिख जाता है और फिर मोबाइल निकाला, स्कैन किया और सेकेंडों में पैसा ट्रांसफर.
लेकिन आपके दिमाग में कभी ये सवाल आया है कि आखिर यह पूरा सिस्टम काम कैसे करता है? आखिर पैसा एक बैंक से दूसरे बैंक में इतनी तेजी से कैसे पहुंच जाता है? और अब तो UPI केवल पेमेंट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ATM में बिना कार्ड के कैश जमा करने जैसे फीचर भी आने लगे हैं.
अब सिर्फ:
यह भी पढ़ें: UPI से गलत अकाउंट में गया पैसा? घबराएं नहीं, इन 5 स्टेप्स से वापस आ सकती है आपकी मेहनत की कमाई
पैसा सेकेंडों में ट्रांसफर कैसे हो जाता है?
इसके पीछे IMPS तकनीक काम करती है
UPI असल में IMPS (Immediate Payment Service),बैंकिंग नेटवर्क,NPCI सिस्टम के कॉम्बिनेशन पर चलता है

1. आपका ऐप बैंक से कनेक्ट होता है
2. NPCI ट्रांजैक्शन को रूट करता है
3. पैसा दूसरे बैंक में भेजा जाता है
4. दोनों बैंकों से पुष्टि होती है
5. ट्रांसफर पूरा हो जाता है
खास बात ये है कि यूपीआई से पूरा काम कुछ सेकेंड में हो जाता है
असल में UPI में आपका बैंक अकाउंट सीधे दिखाई नहीं देता
उसकी जगह इस्तेमाल होता है VPA (Virtual Payment Address)
जैसे:
UPI में दो लेयर की सुरक्षा होती है
1. बैंक से लिंक मोबाइल नंबर
2. UPI PIN
यानी कि केवल मोबाइल होने से पैसा नहीं जाएगा.PIN के बिना ट्रांजेक्शन संभव नहीं है.
यह कैसे काम करेगा?
Step-by-Step समझिए
1. ATM पर जाएं
2. Cash Deposit ऑप्शन चुनें
3. स्क्रीन पर QR कोड आएगा
4. UPI ऐप से स्कैन करें
5. मशीन में कैश डालें
6. पैसा अकाउंट में जमा हो जाएगा
1. अगर कोई कहे PIN डालो और पैसे पाओ, तो समझिए फ्रॉड है
2. QR स्कैन करने से पहले नाम जरूर देखें
3. स्क्रीन शेयरिंग ऐप से बचें
4. अनजान लिंक पर क्लिक न करें
5. सिर्फ आधिकारिक ऐप इस्तेमाल करें
| फीचर | जानकारी |
| लॉन्च | 2016 |
| संचालक संस्था | NPCI |
| काम कैसे करता है | IMPS नेटवर्क |
| जरूरी चीज | मोबाइल और UPI PIN |
| नया फीचर | ICD Cash Deposit |
| फायदा | बिना कार्ड कैश जमा |
आपको बता दें कि कि UPI अब सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं रहा, बल्कि भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनता जा रहा है. जी हां आज वो टाइम आ गया है कि अब जब ATM में बिना कार्ड कैश जमा करने जैसी सुविधाएं आने लगी हैं, तो साफ है कि बैंकिंग का तरीका तेजी से बदल रहा है. लेकिन सुविधा के साथ अलर्ट रहना भी जरूरी है.तो फिर इसलिए स्मार्ट बनिए, सेफ रहिए और डिजिटल इंडिया की इस नई ताकत का सही तरीके से यूज कीजिए.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 गलत नंबर पर पैसे भेज दिए, तो वापस कैसे मिलेंगे?
तुरंत अपने बैंक और NPCI पोर्टल पर शिकायत करें, देरी न करें
Q2 क्या UPI इस्तेमाल करने पर कोई पैसा कटता है?
यह फ्री है,बस कुछ ऐप्स रिचार्ज पर ₹1-2 का चार्ज लेते हैं
Q3 क्या बिना ATM कार्ड के मशीन से कैश निकाल सकते हैं?
हां, अब कई ATM में QR कोड स्कैन करके पैसे निकालने की सुविधा है
Q4 खाते से पैसे कट गए पर पेमेंट फेल हो गया, अब क्या करें?
घबराएं नहीं, अक्सर 48 घंटे में पैसा अपने आप वापस आ जाता है