&format=webp&quality=medium)
आप अपनी पहली नौकरी शुरू करते हैं. आपके सपने बड़े हैं - अभी एक बाइक खरीदनी है, आगे चलकर एक छोटा सा घर लेना है, कार भी खरीदनी है. इन सपनों को पूरा करने का सबसे बड़ा जरिया दिखता है लोन. आप लोन के लिए बैंक में अप्लाई करते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में आपकी एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाती है. वजह? आपका सिबिल स्कोर (CIBIL Score) नहीं है.
आप हैरान होकर जब अपना सिबिल स्कोर चेक करते हैं, तो वहां 300 से 900 के बीच का कोई नंबर नहीं, बल्कि 'NA' या '-1' लिखा होता है. इसका क्या मतलब है? इसका सीधा सा मतलब है कि क्रेडिट की दुनिया में, आप अभी तक 'पैदा' ही नहीं हुए हैं. आपकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री (Credit History) ही नहीं है.
'NA' का मतलब है 'Not Applicable'. ये स्कोर तब दिखाई देता है जब पिछले 36 महीनों में आपके नाम पर कोई लोन या क्रेडिट कार्ड नहीं रहा हो. ये स्कोर 'खराब' नहीं है, लेकिन ये 'अच्छा' भी नहीं है. इससे बस ये पता चलता है कि बैंक के पास आपको आंकने के लिए कोई पुराना रिकॉर्ड ही नहीं है.
सोचिए, आप किसी अनजान व्यक्ति को पैसे उधार देंगे? नहीं. बैंक भी बिल्कुल वैसा ही सोचते हैं. बिना आपकी क्रेडिट हिस्ट्री देखे, उन्हें यह पता ही नहीं होता कि आप पैसे वापस करने में भरोसेमंद हैं या नहीं. इसी वजह से, वो आपको लोन देने का जोखिम नहीं उठाते.
अगर आपका स्कोर शुरू ही नहीं हुआ है तो नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाना जरूरी है –
अगर आपके पास FD है तो उसके बदले Secured Credit Card लेना आसान है. जैसे 20,000 की FD पर 15,000 लिमिट वाला कार्ड मिल सकता है. इस कार्ड को इस्तेमाल करके अगर आप समय पर बिल चुकाएंगे तो आपका CIBIL Score कुछ ही महीनों में शुरू हो जाएगा.
छोटी EMI पर मोबाइल, वॉशिंग मशीन या टीवी जैसी चीज़ें खरीदें और समय पर EMI चुकाएं. ये भी CIBIL में रिपोर्ट होता है और स्कोर चालू करने में मदद करता है.
अगर परिवार में किसी के पास क्रेडिट कार्ड है तो आप Add-on कार्ड ले सकते हैं. इसका इस्तेमाल और पेमेंट भी आपकी क्रेडिट हिस्ट्री बनाने में मदद करेगा.
कई NBFC और फिनटेक कंपनियां BNPL लिमिट देती हैं. अगर वो क्रेडिट ब्यूरो में रिपोर्ट कर रही हैं तो आपका स्कोर बनने लगेगा.
छोटे अमाउंट का लोन लेकर और EMI समय पर भरकर आप अपनी विश्वसनीयता साबित कर सकते हैं.
आमतौर पर 6 महीने लगातार समय पर पेमेंट करने के बाद CIBIL Score दिखना शुरू हो जाता है. स्कोर को 700+ तक पहुंचाने में 18 से 24 महीने का समय लग सकता है.
Ans: इसका मतलब है कि आपकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है.
Ans: आमतौर पर 6 महीने में स्कोर दिखना शुरू हो जाता है और 18-24 महीने में मजबूत हो सकता है.
Ans: नहीं, इसके लिए आपको लोन या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा.
Ans: Secured Credit Card लेना और समय पर उसका बिल चुकाना.