EMI का बोझ करना है कम? तो लोन चुकाने की ये 5 सिंपल प्लानिंग आएंगी काम

EMI का बढ़ता बोझ आपकी बचत और मानसिक शांति दोनों को प्रभावित कर सकता है.जी हां सही प्लानिंग, हाई इंटरेस्ट लोन पहले चुकाना, खर्च कंट्रोल और इमरजेंसी फंड बनाकर आप आसानी से EMI कम कर सकते हैं.तो जानिए 5 आसान और असरदार तरीके, जो आपको कर्ज के जाल से बाहर निकालकर फाइनेंशियल फ्रीडम की ओर ले जाएंगे.
EMI का बोझ करना है कम? तो लोन चुकाने की ये 5 सिंपल प्लानिंग आएंगी काम

इन 5 स्मार्ट तरीकों से घटाएं अपना बोझ और लें चैन की सांस! (फोटो सोर्स: एआई)

लोन लेना जितना आसान है उसकी ईएमआई को बाकी खर्चों के साथ मैनेज करना कई बार मुश्किल हो जाता है.जी हां EMI केवल एक पेमेंट नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी है.घर, गाड़ी, मोबाइल, यहां तक कि छुट्टियों तक,हर चीज EMI पर मिल रही है. लेकिन असली परेशानी तब शुरू होती है जब महीने की सैलरी आती है और कुछ ही दिनों में बैंक के डेबिट मैसेज आपको टेंशन में डाल देते हैं.तो अगर आप भी हर महीने EMI से परेशान रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है.

5 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

  • EMI ज्यादा यानी बजट गड़बड़ होना
  • हाई इंटरेस्ट लोन सबसे खतरनाक है
  • सही प्लानिंग से EMI कम हो सकती है
  • बोनस और एक्स्ट्रा इनकम से जल्दी राहत
  • इमरजेंसी फंड का जरूरी होना
Add Zee Business as a Preferred Source

तो फिर इतना साफ है कि EMI का बोझ इसलिए बढ़ता है क्योंकि हम लोन लेते वक्त प्लानिंग नहीं करते

EMI का बोझ इतना परेशानी वाला क्यों है?

  • असल में ईएमआई धीरे-धीरे आपकी कमाई को खा जाता है
  • हर महीने फिक्स कटौती
  • बचत कम होती जाती है
  • धीरे-धीरे टेंशनबढ़ता है

सीधी बात: अगर EMI कंट्रोल में नहीं है, तो आपकी फाइनेंशियल लाइफ भी कंट्रोल में नहीं है.


EMI कम करने के 5 स्मार्ट तरीके

1. सबसे पहले कौन सा लोन खत्म करें?

  • आप हमेशा सबसे महंगा लोन खत्म करें
  • क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन का ब्याज सबसे ज्यादा होता है.
  • कई बार यह 30% से भी ऊपर चला जाता है.
  • ऐसे में सबसे पहले इन्हें खत्म करना जरूरी है.

याद रखिए कि जब महंगा लोन खत्म होगा, तो आपकी जेब में ज्यादा पैसा बचेगा

emi

2. क्या EMI कम कर सकते हैं?

  • हां लाइफस्टाइल के हिसाब से इसको कम कर सकते हैं
  • अगर EMI ज्यादा लग रही है, तो बैंक से बात करें
  • लोन की अवधि बढ़वा सकते हैं
  • EMI कम हो जाएगी
  • या दूसरे बैंक में बैलेंस ट्रांसफर कर सकते हैं

याद रखिए कि आपका एक छोटा बदलाव ही फ्यूचर में बड़ा फायदा देगा

3. खर्च कंट्रोल कैसे करें?

  • यहां काम आता है 50-30-20 फॉर्मूला
  • 50% जरूरी खर्च
  • 30% शौक
  • 20% बचत

याद रखिए कि अगर EMI ज्यादा है, तो सबसे पहले शौक वाले खर्च कम करें

4. बोनस का सही इस्तेमाल कैसे करें?

  • बोनस को खर्च मत करें, लोन खत्म करने में लगाएं
  • अगर आप हर साल थोड़ा-थोड़ा प्री-पेमेंट करते हैं, तो आपका लोन जल्दी खत्म हो सकता हैय
  • इससे ब्याज भी कम लगेगा और टेंशन भी घटेगी

5. इमरजेंसी फंड क्यों जरूरी है?

  • अक्सर अचानक खर्च EMI को बिगाड़ देता है
  • मेडिकल खर्च
  • नौकरी जाने का खतरा
  • अचानक जरूरत

याद रखिए कि अगर आपके पास 6 महीने का फंड है, तो आप नया लोन लेने से बच सकते हैं

EMI का असली गणित क्या है?

  • ईएमआई = मूलधन और साथ में ब्याज
  • हाई ब्याज = ज्यादा बोझ
  • जल्दी पेमेंट= कम ब्याज
  • क्रेडिट कार्ड = सबसे महंगा कर्ज

आपको क्यों समझना चाहिए?

  • EMI सिर्फ पैसे की नहीं, मानसिक शांति की भी बात है
  • ये स्ट्रेस बढ़ता है
  • आपकी सेविंग खत्म होती है
  • फाइनेंशियल ग्रोथ रुकती है
  • यानी आज की गलती आपके कल का कर्ज होगा

आज के समय में क्या नया है?

  • आसान लोन मिल रहे हैं
  • Buy Now Pay Later का ट्रेंड
  • क्रेडिट कार्ड का बढ़ता इस्तेमाल
  • लोग जल्दी कर्ज में फंस रहे हैं
टॉपिकआसान समझ
EMI की समस्यासैलरी का बड़ा हिस्सा लोन में चला जाता है
सबसे बड़ा कारणगलत प्लानिंग और ज्यादा कर्ज
पहला कदमहाई इंटरेस्ट लोन पहले खत्म करें
EMI कम करने का तरीकाअवधि बढ़ाएं या बैलेंस ट्रांसफर करें
खर्च कंट्रोलफालतू खर्च कम करना जरूरी
बोनस का उपयोगप्री-पेमेंट में लगाएं
इमरजेंसी फंड6 महीने का खर्च रखें
क्या न करेंनया लोन लेकर पुराना न चुकाएं

अब आपको क्या करना चाहिए?

तुरंत ये 3 काम करना चाहिए-

  • सभी लोन की लिस्ट बनाएं
  • ब्याज दर के हिसाब से प्राथमिकता तय करें
  • खर्चों का ऑडिट करें
  • इसलिए याद रखिए कि कम EMI यानी कि ज्यादा फ्रीडम मिलना

आपके लिए इसके क्या हैं मायने?

आपके लिए इसका मतलब:

  • EMI कम करना संभव है
  • टेंशन तो कम किया जा सकता है
  • जल्दी कर्ज खत्म
  • फाइनेंशियल फ्रीडम

यानी कि आप EMI के गुलाम नहीं, उसके कंट्रोलर बन सकते हैं

आपके काम की बात

एक बात लोन लेने वाले हर इंसान को याद रखना चाहिए किए EMI आपकी जरूरत है लेकिन उसे बोझ बनाना आपकी गलती होती है.ऐसे में अगर आप आज सही फैसले लेते हैं,तो कल आप कर्ज से आजाद हो सकते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 EMI कम करने का सबसे आसान तरीका क्या है?

हाई इंटरेस्ट लोन पहले खत्म करें

Q2 क्या लोन प्री-पेमेंट सही है?

हां, इससे ब्याज कम लगता है

Q3 इमरजेंसी फंड कितना होना चाहिए?

कम से कम 6 महीने के खर्च के बराबर

Q4 क्या नया लोन लेना सही है?

नहीं, जब तक पुराना खत्म न हो