खतरे में हैं Banking Transaction? साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स- नहीं डूबेगा पैसा

How to protect you banking transaction: अगर आप भी ऑनलाइन ट्रांसजेक्शन (Online Transaction) करते समय ठगी का शिकार हो रहे हैं तो अलर्ट हो जाइए. नीचे दिए स्टेप्स के जरिए आप अपनी बैंकिंग ट्रांसजेक्शन को प्रोटेक्ट कर सकते हैं.
खतरे में हैं Banking Transaction? साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स- नहीं डूबेगा पैसा

How to protect you banking transaction: देशभर में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन (Online Transaction) को लेकर ठगी के कई सारे मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में फ्रॉड की आपके अकाउंट पर पैनी नजर है. इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. वक्त रहते आपको अपने ट्रांसेक्शन को और भी ज्यादा सेफ बनाना होगा. यानि की आपको अपने बैंक के ऐप से पैसे ट्रांसफर करते समय हमेशा अलर्ट रहना चाहिए, जिससे पैसा ब्लॉक न हो और न ही किसी दूसरे के पास ट्रांसफर हो जाएं. आइए जानते है कि कैसे आप अपने अकाउंट को फ्राड की नजर से प्रोटेक्ट कर सकते हैं.

दरअसल आपकी गोपनीय जानकारी के लिए फ्रॉड आपसे आपकी KYC डिटेल को अपडेट करने का ड्रामा करेगा, जिसके बाद KYC का सुझाव देकर, नौकरी की पेशकश करके, आपके अकाउंट को ब्लॉक करने की धमकी देगा या फिर आपको किसी भी एंगल से समझाने की कोशिश करेगा.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

कौन करता है धोखाधड़ी

  • धोखेबाज बैंकर
  • बीमा एजेंट
  • स्वास्थ्य सेवा या दूरसंचार कर्मचारी
  • सरकारी अधिकारी

साइबर फ्रॉड इन सभी की रूप अपनाकर लोगों को जरूरी और आवश्यक सेवाओं की पेशकश करके गोपनीय क्रेडेंशियल की मांग कर रहे हैं. इसमें कस्टमर्स से उनके अकाउंट को ब्लॉक करने, इमरजेंसी, क्रिटिकल मेडिकल केयर प्रोडक्ट की आपूर्ति की कमी और अन्य खतरों का हवाला देते हुए तत्काल जानकारी साझा करने का दबाव डाला गया है. वे इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग ग्राहकों को धोखा देने के लिए करते हैं.

धोखाधड़ी से खुदको प्रोटेक्ट करने के कुछ स्टेप्स

  • OTP और PIN को किसी से भी न करें शेयर

सबसे जरूरी बात: ग्राहकों को अपने बैंक अकाउंट में पैसे पाने के लिए PIN या फिर OTP के जरिए ऑथेंटिकेट करने की जरूरत नहीं है. OTP/PIN साझा करने के लिए ऐसा कोई अनुरोध प्राप्त होने पर आपको तुरंत अलार्म बजाना चाहिए. इसके अलावा कुछ बातों का खासतौर पर ख्याल रखें--कोई भी बैंक या कोई अन्य इंस्टीट्यूशन कभी भी कोई गोपनीय जानकारी नहीं मांगेगा.

  • किसी भी अंजान लिंक पर न करें क्लिक

'कभी न देखे गए ऑफर' अगर आपके सामने ऐसे ऑफर देने वाले लिंक आते हैं तो इन लिंक पर कभी भी क्लकि नहीं करना चाहिए. क्योंकि इसके बाद आप फिशिंग वेबसाइटों पर एंटर कर जाएंगे, जो आपको धोखाधड़ी के जाल में फंसा सकती है.

  • ऑफिशियल वेबसाइट से कॉन्टैक्ट नंबर लें

फ्रॉड्स्टर अक्सर ग्राहकों को गलत कस्टमर केयर नंबर (Customer Care Number) देते हैं और उन्हें ये ट्रस्ट दिलाने के लिए धोखा देते हैं कि वो अपने बैंक/बीमा कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि से बात कर रहे हैं. बैंक/बीमा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन कॉन्टैक्ट नंबरों को रिकंफर्म करना हमेशा बेहतर होता है.

  • अनजान जॉब/E-Commerce पोर्टल पर कभी न करें पेमेंट

जालसाज पंजीकरण के दौरान अपने बैंक खाते का विवरण, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि साझा करने वाले ग्राहकों को ठगने के लिए फर्जी पोर्टल नौकरियों का उपयोग करते हैं. ऐसे पोर्टल्स से सावधान रहें और इन प्लेटफॉर्म्स पर अपनी सुरक्षित क्रेडेंशियल साझा करने से बचें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6