बिना गिरवी और कम दस्तावेजों के पाएं 'मिनी लोन', सेम डे मंजूरी के लिए बस फॉलो करें ये 5 आसान स्टेप्स

मिनी लोन या स्मॉल पर्सनल लोन अचानक आने वाली पैसों की जरूरतों को पूरा करने का आसान तरीका बन रहे हैं.जी हां बिना गिरवी, कम दस्तावेज और तेज मंजूरी की वजह से इनकी लोकप्रियता बढ़ रही है.तो जानिए छोटे पर्सनल लोन क्या होते हैं, कैसे मिलते हैं और लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखें.
बिना गिरवी और कम दस्तावेजों के पाएं 'मिनी लोन', सेम डे मंजूरी के लिए बस फॉलो करें ये 5 आसान स्टेप्स

कई बार लाइफ में ऐसी परेशानी या फिर हालात आ जाते हैं जब अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है. जैसे मेडिकल इमरजेंसी, घर की मरम्मत, फीस या कोई जरूरी खर्च.तो ऐसे टाइम में मिनी लोन या स्मॉल पर्सनल लोन काफी काम आ सकते हैं.असल में ये ऐसे छोटे लोन होते हैं जो कम टाइम के लिए दिए जाते हैं और इन्हें जल्दी मंजूरी भी मिल जाती है.तो फिर चलिए अब हम इस लेख में हम आसान भाषा में समझेंगे कि आखिर छोटे पर्सनल लोन क्या होते हैं, इनके फायदे क्या हैं और इन्हें लेने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

सवाल: स्मॉल लोन क्या होते हैं?

स्मॉल लोन या मिनी लोन वैसे आमतौर पर अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन होते हैं, यानी कि इन्हें लेने के लिए किसी प्रॉपर्टी या फिर गारंटी की जरूरत नहीं होती है.असल में ये लोन खासतौर पर छोटी और तुरंत आने वाली फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने के लिए दिए जाते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source
  • जैसे मेडिकल इमरजेंसी
  • पढ़ाई की फीस
  • घर की मरम्मत
  • ट्रैवल से जुड़े खर्च

असल में इसको लेने के लिए कुछ भी गिरवी नहीं रखना पड़ता है, तो इसलिए यह जरूरत के समय जल्दी राहत दे सकता है.

loan

सवाल: स्मॉल लोन के पात्रता और आवेदन प्रक्रिया क्या होती है.

पात्रता (Eligibility)

आमतौर पर स्मॉल लोन सैलरी पाने वाले कर्मचारियों को आसानी से मिल जाते हैं.हालांकि अलग-अलग लेंडर के अपने नियम हो सकते हैं.

  • जैसे न्यूनतम आय
  • नौकरी की स्थिति
  • क्रेडिट स्कोर या क्रेडिट हिस्ट्री

स्मॉल लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • इन लोन के लिए आवेदन करना काफी आसान होता है.
  • कई बैंक और फिनटेक कंपनियां ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी देती हैं.
  • अप्लाई करते टाइम आमतौर पर ये जानकारी देनी होती है
  • व्यक्तिगत जानकारी
  • इनकम से जुड़ी जानकारी
  • बैंक डिटेल्स
  • इस कारण से लोन का प्रोसेस जल्दी पूरा हो जाता है.

सवाल: स्मॉल लोन के फायदे क्या होते हैं?

1. बिना गिरवी के लोन

  • स्मॉल लोन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें कोई कोलैटरल (गिरवी) नहीं देना पड़ता है.
  • इससे उन लोगों के लिए भी लोन लेना आसान हो जाता है जिनके पास गिरवी रखने के लिए बड़ी संपत्ति नहीं होती.

2. कम दस्तावेज

  • इसमें संपत्ति की जरूरत नहीं होती, इसलिए दस्तावेज भी कम लगते हैं.
  • आमतौर पर लेंडर पहचान पत्र, पता प्रमाण, आय से जुड़े दस्तावेज चाहिए होंगे.
  • कम कागजी प्रक्रिया होने से लोन जल्दी मंजूर हो सकता है.

3. उसी दिन लोन मंजूरी और भुगतान

  • कई बैंक और डिजिटल लेंडर Same-Day Approval और Disbursal की सुविधा देते हैं.
  • तो अगर आपका आवेदन मंजूर हो गया तो उसी दिन पैसा आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो सकता है.
  • इससे आप अपनी जरूरी जरूरतों को तुरंत पूरा कर सकते हैं.

सवाल: स्मॉल लोन के लिए आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1: अपनी जरूरत तय करें

सबसे पहले तय करें कि आपको कितनी राशि चाहिए और कितने समय में उसे वापस करना संभव है

स्टेप 2: पात्रता जांचें

जिस बैंक या लेंडर से लोन लेना चाहते हैं, उसकी पात्रता शर्तें जरूर जांच लें
इसमें क्रेडिट स्कोर, आय और नौकरी की स्थिति शामिल हो सकती है

स्टेप 3: जरूरी डाक्यूमेंट्स तैयार रखें

आवेदन से पहले पहचान प्रमाण,पता प्रमाण,इकनम से जुड़े दस्तावेज तैयार रखें,तो इससे आवेदन प्रक्रिया आसान हो जाएगी.

स्टेप 4: ऑनलाइन आवेदन करें

लेंडर की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.

स्टेप 5: मंजूरी का इंतजार करें

आवेदन जमा करने के बाद लेंडर आपकी जानकारी की जांच करेगा.

अगर लोन मंजूर हो जाता है तो पैसा सीधे आपके बैंक खाते में भेज दिया जाता है, कई मामलों में उसी दिन.

सवाल: लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखें?

ब्याज दर

  • स्मॉल लोन जल्दी मिल जाते हैं, लेकिन इन पर ब्याज दर सामान्य लोन से ज्यादा हो सकती है.
  • तो फिर इसलिए अलग-अलग लेंडर की दरों की तुलना जरूर करें.

स्मॉल लोन की भुगतान की शर्तें समझें

  • लोन लेने से पहले यह समझ लें कि EMI कितनी होगी
  • लोन की अवधि कितनी है
  • कुल कितना भुगतान करना होगा
  • ऐसा प्लान चुनें जो आपकी आय के हिसाब से सही होLOAN

भरोसेमंद लेंडर चुनें

  • हमेशा ऐसे बैंक या लेंडर से लोन लें जिसकी अच्छी प्रतिष्ठा हो और नियम साफ व पारदर्शी हों.
  • इससे फ्यूचर में किसी परेशानी से बचा जा सकता है.

कम शब्दों में समझें पूरी बात

मिनी लोन या स्मॉल पर्सनल लोन अचानक आने वाली फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने का एक आसान और तेज तरीका हो सकता है.तो बिना गिरवी, कम डाक्यूमेंट्स और जल्दी मंजूरी जैसी सुविधाओं की वजह से ये लोन काफी फेमस हो रहे हैं. हालांकि लोन लेने से पहले ब्याज दर, भुगतान की शर्तें और लेंडर की विश्वसनीयता जरूर जांच लें.तो सही जानकारी और समझदारी के साथ लिया गया छोटा लोन आपकी अल्पकालिक फाइनेंशियल जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकता है.


FAQs

1. मिनी लोन या स्मॉल पर्सनल लोन क्या होता है?
मिनी लोन एक छोटा अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन होता है, जिसे बिना किसी गिरवी के तुरंत जरूरतों जैसे मेडिकल खर्च, फीस या घर की मरम्मत के लिए दिया जाता है

2. स्मॉल लोन के लिए कौन पात्र होता है?
आमतौर पर सैलरी पाने वाले कर्मचारी, जिनकी नियमित आय और ठीक-ठाक क्रेडिट स्कोर होता है, वे आसानी से स्मॉल पर्सनल लोन के लिए पात्र हो सकते हैं

3. स्मॉल लोन कितने समय में मिल जाता है?
कई बैंक और फिनटेक कंपनियां डिजिटल प्रक्रिया के जरिए कुछ घंटों या उसी दिन लोन मंजूर कर बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर देती हैं

4. स्मॉल लोन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं?
आमतौर पर पहचान पत्र, पता प्रमाण, बैंक डिटेल्स और आय से जुड़े दस्तावेज ही मांगे जाते हैं

5. स्मॉल लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
ब्याज दर, EMI, लोन अवधि और लेंडर की विश्वसनीयता जरूर जांचें, ताकि बाद में भुगतान में परेशानी न हो

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6